लोकायुक्त की गिरफ्त में रिश्वतखोर जन शिक्षक

इस ख़बर को शेयर करें

 

जबलपुर/सतना:मध्यप्रदेश के एक जन शिक्षक को लोकायुक्त 1200 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार करते हुए कार्यवाही की है,महानिदेशक लोकायुक्त योगेश देशमुख के भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त निर्देशों पर उप पुलिस महानिरीक्षक मनोज सिंह के मार्गदर्शन में लोकायुक्त संभाग रीवा की टीम ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सज्जनपुर में ट्रैप कार्रवाई को अंजाम दिया। आरोपी जन शिक्षक महेंद्र पांडे को 1200 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।

यह है मामला 

खबरों की मानें तो शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सज्जनपुर, तहसील रामपुर बाघेलान, जिला सतना में किया गया। शिकायतकर्ता मनोज प्रताप सिंह, निवासी बाईपास रोड, उतैली वार्ड नंबर 22, सतना ने 25 मार्च 2026 को लोकायुक्त कार्यालय रीवा में शिकायत दर्ज की थी। उन्होंने बताया कि उनके क्रमोन्नति प्रकरण में ट्रेजरी द्वारा आपत्ति लगाने पर प्रकरण वापस आ गया था। इसे सुधारकर पुनः ट्रेजरी भेजने के लिए आरोपी महेंद्र पांडे, जन शिक्षक संकुल केंद्र सज्जनपुर ने 1500 रुपये (ट्रैप राशि 1200 रुपये) की मांग की थी।लोकायुक्त टीम ने सावधानीपूर्वक जाल बिछाकर आरोपी को रिश्वत राशि लेते हुए पकड़ा। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। यह घटना क्षेत्र में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्ती का संदेश देती है।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें