रिश्वतखोर मुख्य चिकित्सा अधिकारी और कंप्युटर ऑपरेटर गिरफ्तार

नरसिंहपुर /जबलपुर :,रिश्वतखोर मुख्य चिकित्सा अधिकारी और कंप्युटर ऑपरेटर को 5 हजार रुपये की रिश्व्त लेते हुए लोकायुक्त ने गिरफ्तार कर लिया है।
ये है मामला
डॉक्टरअपूर्वा श्रीवास्तव द्वारा पुलिस अधीक्षक जबलपुर को एक शिकायत दी गई थी जिसमें उनके मुख्य चिकित्सा अधिकारी आशीष प्रकाश सिंह द्वारा छुट्टियों के निराकरण के बदले में ₹5000 की घूस देने की मांग की । यह मांग कंप्यूटर ऑपरेटर दीपिका नामदेव के माध्यम से की। पुलिस अधीक्षक संजय साहू के निर्देशन पर आज आरोपीआशीष प्रकाश सिंह को₹5000 लेते हुए रंगे हाथों पकड़ते हुए आरोपीगणों के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम 2018 की धारा-7,के अंतर्गत कार्यवाही की गई है।
ये रहे उपस्थित
वहीं कार्यवाही के दौरान उप पुलिस अधीक्षक सुरेखा परमार, इंस्पेक्टर भूपेंद्र कुमार दिवान, इंस्पेक्टर कमल सिंह उईके एवम् लोकायुक्त जबलपुर का दल था।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















