सट्टा लिखते हुए सटोरिया गिरफ्तार,7 हजार 390 रूपये जप्त

जबलपुर:क्राईम ब्रांच और खमरिया पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए सट्टा लिखते सटोरिया को रंगे हाथ गिरफ्तार करते हुए नगद 7 हजार 390 रूपये जप्त किये हैं।
यह है मामला
थाना प्रभारी खमरिया सरोजनी टोप्पो ने बताया कि दिनांक 9-1-26 को क्राईम ब्रांच को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम घाना एसबीआई एटीएम के सामने चंदन ठाकुर का अवैध रूप से सट्टा पट्टी लिखकर अवैध लाभ अर्जित कर रहा है, सूचना पर थाना खमरिया एवं क्राईम ब्रांच की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई जहां मुखबिर के बताये हुलिये का व्यक्ति सट्टा पट्टी लिख रहा था जिसके आसपास कुछ लोग खड़े थे, पुलिस केा देखकर आसपास खड़े लोग भाग गये, सट्टा पट्टी लिखने वाले का घेराबंदी कर पकड़ा गया जिसने पूछताछ पर अपना नाम चंदन ठाकुर पिता रामप्रसाद ठाकुर उम्र 40 वर्ष निवासी घाना बताया एवं सट्टा पट्टी लिखने के संबंध में पूछने पर गुड्डू उर्फ जय कुमार चौधरी निवासी सोनपुर के कहने पर सट्टा लिखना बताया सट्टा लिखने के एवज में गुड्डू उर्फ जय कुमार द्वारा 500 रूपये प्रतिदिन देना बताया, आरोपी चंदन ठाकुर के कब्जे से 4 नग सट्टा पट्टी तथा नगदी 7 हजार 390 रूपये जप्त करते हुये आरोपियों के विरूद्ध धारा 4(क) सट्टा एक्ट तथा 49 बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
उल्लेखनीय भूमिका, सटोरिये को सट्टा पट्टी लिखते हुये रंगे हाथ पकड़ने में उप निरीक्षक नितिन पाण्डे चौकी प्रभारी डुमना, प्रधान आरक्षक आरती, आरक्षक रामचरण, रजनीश तथा अपराध थाना प्रभारी श्री शैलेष मिश्रा के नेतृत्व में उप निरीक्षक प्रभाकर सिंह परिहार की सराहनीय भूमिका रही।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।
Google News पर इंडिया पोल खोल को Follow करने के लिए इस GoogleNews आइकन पर टच/Click करें।
















