बोर्ड परीक्षा के टॉपर विद्यार्थियों को ई स्कूटी व लैपटॉप का इंतजार

इस ख़बर को शेयर करें

(सुग्रीव यादव ):स्लीमनाबाद  :माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड की कक्षा 12वी के टॉपर विद्यार्थियो को शासन से मिलने वाली ई स्कूटी व लैपटॉप की राशि का इंतजार है!बहोरीबंद विकासखंड मे 12 वी की परीक्षा 75 प्रतिशत और इससे अधिक अंकों से पास करने वाले सैकडा भर विद्यार्थियों को इंतजार हैं। रिजल्ट के पांच माह बाद भी इसके संबंध में न तो कोई निर्देश जारी हुए और न ही बच्चों की सूची। बच्चों प्रोत्साहित करने लैपटॉप की योजना इस साल ठप हैं।गौरतलब है कि शासन द्वारा 75 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को लैपटॉप की राशि 25 हजार रूपये का भुगतान किया जाता है!
जबकि शासकीय स्कूलों के टॉपर एक बालक, बालिका को ई स्कूटी वितरण की जाती है!स्कूटी की योजना पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुरू की थी!मुख्यमंत्री बदलने के बाद ई स्कूटी योजना का लाभ विद्यार्थियों को इस साल मिलेगा या नहीं यह स्थिति अभी तक साफ नहीं हुई है!शासन की तरफ से ई स्कूटी से लेकर लैपटॉप को लेकर भी विद्यार्थियों की सूची मांगने से लेकर योजना संबंधी कोई भी आदेश जारी नहीं हुआ है!ऐसे मे टॉपर विद्यार्थियों की बेचैनी बढ़ रही है!

जिला शिक्षा केंद्र ने स्कूलों से मंगवा ली जानकारी –
12 वी के 75 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की सूची भी स्कूलों से मंगवा ली है!
जिला शिक्षा केंद्र को भी शासन स्तर के आदेश का इंतजार है!
शासन स्तर से आदेश हो तो सूची शासन स्तर को भेजी जाये जिससे टॉपर विद्यार्थियों को लाभ मिल सके!
माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा बारहवीं की परीक्षा का रिजल्ट 24 अप्रेल 2024 को जारी हुआ। इसमें बहोरीबंद विकासखंड सैकड़ा भर तो समूचे कटनी जिले से हजार से अधिक ऐसे विद्यार्थी हैं जिन्हें 75 प्रतिशत या इससे अधिक अंक मिले। यानि ये लैपटाप की योजना के पात्र हैं। इन्हें 25 हजार रुपए दिए जाने है!

टॉपर विद्यार्थियों की बढ़ी बेचैनी –
बहोरीबंद विकासखंड मे 12 वी मे 75 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त करने वाले सैकड़ा भर विद्यार्थियों की बेचैनी बढ़ गईं है!
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय स्लीमनाबाद मे 22 विद्यार्थी, तेवरी हायरसेकेण्डरी स्कूल मे 17 विद्यार्थी, उत्कृष्ट विद्यालय बहोरीबंद मे 7 ऐसे कई स्कूल है जहाँ से 75 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी है!
स्लीमनाबाद हायरसेकेण्डरी स्कूल के टॉपर विद्यार्थी गुड़िया काछी, शिवम चक्रवर्ती ओर तेवरी स्कूल के टॉपर कृष्ण कुमार नामदेव,सुमन अग्रहरी सहित 75 फीसदी से अधिक अंक अर्जित करने वाले विद्यार्थियों का कहना है कि
बारहवीं की परीक्षा का रिजल्ट पांच माह पहले आ चुका है!
लेकिन लैपटॉप को लेकर कोई सूचना नहीं है!
पिछले साल परीक्षा के कुछ माह बाद ही लैपटॉप का वितरण कराया गया था। लेकिन इस बार सूचना नहीं। कई स्टूडेंट परेशान हो रहे हैं। स्कूल शिक्षा विभाग इस पर कोई जवाब नहीं दे रहा है।

इनका कहना है – पृथ्वी पाल सिंह जिला शिक्षा अधिकारी कटनी

विद्यार्थियों के लिए शासन की तरफ से चलाई जाने वाली ई स्कूटी ओर लैपटॉप योजनाओं के संबंध मे अभी तक कोई आदेश नहीं आये!
12 वी मे 75 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की सूची स्कूलों से मंगवाकर तैयार कर ली गईं है!
जिले भर मे हजार से अधिक विद्यार्थी है!
शासन स्तर से आदेश जारी होंगे तो राज्य स्तर पर विद्यार्थियों का नाम, बैंक खाते, स्कूल का नाम भेजा जायेगा!

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें