छोटा हाथी से ढोई जा रही अवैध शराब की बड़ी खेफ

जबलपुर:छोटा हाथी वाहन से ढोई जा रही अवैध शराब की खेफ को पुलिस ने जप्त कर लिया है,थाना प्रभारी अधारताल प्रवीण कुमार कुमरे ने बताया कि दिनांक 27-12-25 की रात्रि विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि छोटा हाथी वाहन क्रमांक एमपी 20 जीबी 4787 में अवैध शराब लोड कर पनागर तरफ से खजरी खिरिया तरफ लाई जा रही है, सूचना पर मुखबिर के बताये अनुसार खजरी खिरिया वायपास तिराहा में दबिश दी गई, कुछ समय बाद पनागर की ओर से मुखबिर द्वारा बताया हुआ वाहन क्रमांक एमपी 20 जीबी आते दिखा जिसे रोकने का प्रयास किया, वाहन चालक हाईवे रोड़ से खजरी खिरिया सर्विस रोड़ में वाहन को तेजी भगाने लगा, जिसे घेराबंदी कर रोका गया, अंधेरे का फायदा उठाकर वाहन का चालक भाग गया, चालक के बाजू वाली सीट में एक युवक बैठा मिला जिसने पूछताछ पर अपना नाम निखिल यादव पिता सत्यदेव यादव उम्र 21 वर्ष निवासी करमेता थाना माढ़ोताल बताया जिसके वायें पैर में चोट होने के संबंध में पूछने पर पूर्व में मारपीट से चोट आना बताया, पुलिस को देखकर भागने वाले वाहन चालक का नाम कृष्णा बताया, वाहन क्रमांक एमपी 20 जीबी 4787 में बंधी त्रिपाल खोलकर देखने पर 148 पेटी (कार्टून) रखीं मिलीं मिली, प्रत्येक पेटी में 50-50 पाव कुल 7 हजार 400 पाव (1332 लीटर) कुल कीमती लगभग 7 लाख 40 हजार रूपये की होना पाई गई, उपरोक्त शराब किस जगह से एवं कहां ले जाई जा रही के संबंध में पूछताछ करने पर निखिल यादव ने संतोष जनक उत्तर नहीं दिया। आरोपी निखिल यादव के कब्जे से 7 हजार 400 पाव देशी शराब तथा शराब परिवहन में प्रयुक्त वाहन क्रमांक एमपी 20 जीबी 4787 जप्त करते हुये आरोपी निखिन यादव एवं फरार आरोपी वाहन चालक कृष्णा के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये आरोपी वाहन चालक कृष्णा की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।
उल्लेखनीय भूमिका-* छोटा हाथी वाहन में अवैध शराब परिवहन करते हुये आरोपी को रंगे हाथ पकड़ने में थाना प्रभारी अधारताल प्रवीण कुमार कुमरे के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षिक अशोक पाण्डे, प्रधान आरक्षक अरविन्द डोंगरे, प्रदीप तिवारी, प्रेमलाल विश्वकर्मा, आरक्षक रामभरोस, अंकुर मिश्रा, सतीश झारिया, दिनेश बघेल की सराहनीय भूमिका रही।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।
Google News पर इंडिया पोल खोल को Follow करने के लिए इस GoogleNews आइकन पर टच/Click करें।

















