बिलहरी में बड़ा हादसा,रफ्तार का कहर और अतिक्रमण का जहर

जबलपुर ;शहर के बिलहरी क्षेत्र में एक बार फिर तेज रफ्तार और सड़क किनारे पसरे अतिक्रमण के कारण एक गंभीर सड़क हादसा सामने आया है। शुक्रवार दोफहर 1 बजे से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में देखा जा सकता है कि एक तेज रफ्तार बाइक चालक अनियंत्रित होकर सड़क पर दूर तक घिसटता चला गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े फुल्की के ठेलों के कारण मार्ग संकुचित हो गया था, जिससे बाइक सवार को संभलने का मौका नहीं मिला और वह सीधे दुर्घटना का शिकार हो गया।हादसे के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। निवासियों का कहना है कि बिलहरी की मुख्य सड़कों पर अवैध ठेलों और अतिक्रमण के कारण आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है, जो अब जानलेवा साबित हो रही है। इस दुर्घटना का वीडियो सामने आने के बाद अब नगर निगम और यातायात पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। लोगों ने मांग की है कि मुख्य मार्गों से इन अवैध ठेलों को तुरंत हटाया जाए ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।
















