251 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का भूमि पूजन संपन्न

दीपांशु शुक्ला जबलपुर। मोक्षदायिनी मां नर्मदा के पावन तट गौरीघाट पर गायत्री परिवार के तत्वावधान में आयोजित होने जा रहे 251 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का भूमि पूजन विगत दिवस जगतगुरु डॉ स्वामी नरसिंह देवाचार्य जी महाराज के पावन सानिध्य में विधिवत गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। उन्होंने कहा कि यज्ञ शक्ति का स्रोत है यज्ञ से निकली ऊर्जा आसपास के वातावरण को न सिर्फ ऊर्जायमान बनाती है बल्कि ब्रह्मांड में यही ऊर्जा पहुंचकर शक्ति के रूप में स्थापित होती है। इस मौके पर शांतिकुंज हरिद्वार के केंद्रीय प्रतिनिधि श्री जगदीश कुलमी, श्री प्रभाकांत तिवारी के साथ ही ब्रह्मषि बावरा मिशन की दीदी ज्ञानेश्वरी, डॉ स्वामी मुकुंददास जी महाराज, स्वामी पगलानंद जी महाराज, जय हनुमान दास ,स्वामी आसनदास जी महाराज मैत्रयी दीदी ने भूमि पूजन में हिस्सा लिया। मंचासीन संतगणों के साथ ही गायत्री शक्तिपीठ के प्रधान ट्रस्टी श्री बृज बिहारी शर्मा, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ,डॉ जितेद्रं जामदार, रिंकू विज, डॉ अखिलेश गुमास्ता, गुलशन मखीजा, श्याम साहनी,उपजोन प्रभारी श्री नरेश तिवारी का स्वागत गायत्री परिवार के व्यवस्थापक प्रमोद राय, ब्रजेश शर्मा, अनंत सिंह ठाकुर, प्रकाश मूर्झानी ,शंभू दयाल रावत, प्रकाश सेन, शिवचरण विश्वकर्मा, गीता डोंगरे ने किया। इस मौके पर भारी संख्या में पीतवस्त्रधारी गायत्री परिजन, श्रृद्धालुगण उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन प्रेम शंकर तिवारी ने तथा आभार मुख्य ट्रस्टी बृज बिहारी शर्मा ने किया ।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















