संकल्प से समाधान अभियान में योजनाओं और सेवाओं का हितग्राहियों को दिया जाएगा लाभ

इस ख़बर को शेयर करें

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद – विकसित मध्यप्रदेश के लक्ष्य की प्राप्ति के लिये केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ पात्र व्‍यक्तियों को दिलाने के लिये 12 जनवरी से 31 मार्च तक “संकल्प से समाधान” अभियान चलाया जा रहा है!अभियान का प्रथम चरण 15 फरवरी तक चलेगा।बहोरीबंद विकासखंड मै अभियान की नब्ज टटोलने अभियान प्रभारी महिला एवं बाल विकास विभाग की ज्वाइंट डायरेक्टर ऊषा सोलंकी पहुंची!जहाँ उन्होंने ग्राम पंचायत स्लीमनाबाद ओर छपरा पहुंचकर अभियान की हकीकत का जायजा लिया!ज्वाइंट डायरेक्टर ने अभियान के माध्यम से प्राप्त आवेदन के संबंध में जानकारी प्राप्त की!जिसमें बतलाया गया कि ग्राम पंचायत स्लीमनाबाद में 309 आवेदन अभियान के तहत तहत प्राप्त हुए हैं,जिनमे 198 आवेदनों का निराकरण किया जा चुका है!इस दौरान नोडल अधिकारी जे पी दीवान, पर्यवेक्षक पुष्पा आरख, प्रभारी सचिव चंद्रभान चौधरी उपस्थित रहे!ज्वाइंट डायरेक्टर के द्वारा आँगनबाड़ी केंद्रों का भी निरीक्षण किया गया!ज्वाइंट डायरेक्टर ने कहा कि पंचायतों में वार्ड स्तर पर आवेदन और शिकायतों के एकत्रीकरण के लिए गठित दल शासन की विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं से संबंधित आवेदन व शिकायतों को शिविर लगाकर या घर-घर जाकर एकत्रित करें !नोडल अधिकारी का यह दायित्व होगा कि वह अपने लॉगिन से सभी आवेदनों को पोर्टल पर दर्ज करे।पोर्टल पर दर्ज करने के बाद सभी आवेदनों को क्लस्टर स्‍तर के अधिकारी के पास जमा किया जाएगा। क्लस्टर स्‍तर के अधिकारी आवेदनों को विभागवार संबंधित अधिकारियों को निराकरण के लिये प्रेषित कर निराकरण की स्थिति प्राप्त करेगा।

अभियान का दूसरा चरण

अभियान का दूसरा चरण 16 फरवरी से 16 मार्च तक चलाया जायेगा। द्वितीय चरण में प्रथम चरण में प्राप्त आवेदन के साथ शेष आवेदन पत्रों के निराकरण के लिये शिविर लगाए जाएंगे।समाधान से संकल्‍प अभियान का तीसरा चरण 16 मार्च से 26 मार्च तक चलेगा। इस चरण में क्लस्टर अथवा जोन लेवल पर अनिराकृत आवेदन व शिकायतों एवं नवीन प्राप्त आवेदनों के निराकरण के लिए शिविर आयोजित किये जायेंगे। इन शिविरों में किए गए निराकरणों को ब्लॉक लेवल नोडल अधिकारी द्वारा पोर्टल पर दर्ज किया जाएगा।शिविर में प्राप्त होने वाले अथवा शिविर के ठीक पूर्व पोर्टल पर दर्ज होने वाले नवीन आवेदनों को भी विचार में लिया जाएगा और उनका विधिवत निराकरण किया जाएगा। शिविरों में प्राप्त समस्त आवेदनों का अंतिम निराकरण 31 मार्च तक अनिवार्य रूप से कर पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करेंगे।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।

Google News पर इंडिया पोल खोल को Follow करने के लिए इस GoogleNews आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें