1 अप्रैल से स्कूलों मैं फिर सुनाई देगी घंटी,नवीन शिक्षा सत्र 2026-27 का होगा आगाज

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद :सरकारी व निजी स्कूलों में 1 अप्रैल से फिर घंटी सुनाई देगी। स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू होगा। इसके लिए स्कूलों के लिए नवीन शिक्षा सत्र 2026-27 में नामांकन एवं पुनर्भ्यास संबंधी दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।
नवीन शैक्षिक सत्र 2026 -27 के लिए बहोरीबंद विकास खंड अंतर्गत संचालित शासकीय हाई एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों को छात्रों के लिए निशुल्क पाठपुस्तकों का वितरण जनपद शिक्षा केंद्र बहोरीबंद से विकासखंड शिक्षा अधिकारी मनोज गर्ग के द्वारा विद्यालयों के प्राचार्यो को किया गया।
विकासखंड शिक्षा अधिकारी मनोज गर्ग ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार 1 अप्रैल को प्रवेश उत्सव के समय ही समस्त छात्रों को नि शुल्क पाठ्यपुस्तक एवं निशुल्क साइकिल का वितरण किया जाना सुनिश्चित करें एंव प्रवेश उत्सव में जनप्रतिनिधि, पालको को आमंत्रित कर कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा ।1 अप्रैल से ही छात्रों को पढ़ाई के साथ छात्रों को शासन द्वारा प्रदान की जा रही समस्त शासकीय सुविधा प्राप्त हो सके । विकासखंड के अंतर्गत संचालित सभी हाई स्कूल एवं हायर सेकंडरी विद्यालय के प्राचार्य को निशुल्क पाठ्यपुस्तक वितरण हेतु पुस्तकें वितरित की गई तथा निर्देश दिए गए कि छात्रों को प्रवेश उत्सव के प्रथम दिवस ही निशुल्क पाठ पुस्तकों का वितरण किया जाना सुनिश्चित किया जाए।पाठ्यपुस्तक वितरण मे पुस्तक प्रभारी शील कुमार जैन, रामनरेश यादव, रमेश पांडे उपस्थित हुए।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।
















