खितौला में डीजे के पुराने विवाद पर चल गए लाठी डंडे

जबलपुर :गांव में चंडी मेला था इसी दौरान डीजे की पुराने विवाद को लेकर आरोपियों ने लाठी डंडे से जमकर मारपीट कर दी,वहीं शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए मामले की विवेचना सुरु कर दी है।
आरोपी फरार
मामला थाना खितौला का है पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक आज दिनंाक 16-11-25 की रात्रि अमित लोधी उम्र 20 वषर् निवासी ग्राम कुरेर् ने रिपोटर् दजर् कराई कि वह ड्रायवरी का काम करता है दिनंाक 15-11-25 को उसके गांव में चंडी मेला भरा था रात लगभग 9 बजे अपने साथी धीरज रजक के साथ अपने गांव से सिहोरा जाने के लिये निकला, ग्राम कुरेर् में जयकुमार पटेल के घर के सामने पहॅुचे वहां पर पहले से गांव के सूरज पटेल, अभिषेक पटेल, चंदन पटेल, बिरजू पटेल खड़े थे उसे देखकर सभी डीजे बजाने की पुरानी बुराई पर से उसके साथ गाली गलोज करने लगे, गालियां देने से मना करने पर सूरज पटेल एवं अभिषेक ने लाठी डंडा से हमलाकर उसके दाहिने आंख की भौंह के पास, गाल, हाथ में चोटें पहुॅचा दी, उसका साथी धीरज रजक बीच बचाव करने लगा तो चंदन पटेल, सतीश पटेल एवं अभिषेक पटेल ने लाठी डंडा से हमलाकर धीरज को दोनों हाथ एवं पीठ में चोट पहुॅचा दी तथा जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गये।वहीं रिपोटर् पर धारा 296, 115(2), 351(2), 3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।
Google News पर इंडिया पोल खोल को Follow करने के लिए इस GoogleNews आइकन पर टच/Click करें।

















