कटनी के खिरवा में पशु स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविर आयोजित, 41 पशुपालक हुये लाभान्वित

इस ख़बर को शेयर करें

कटनी: क्षीर धारा ग्राम योजना के अंतर्गत पशुपालकों की आय बढ़ाने एवं दुग्ध उत्पादन को दोगुना करने के उद्देश्य से कलेक्‍टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर पशुपालन विभाग द्वारा विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में ग्राम खिरवा में पशु उपचार, बांझपन निवारण एवं पशुपालक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्राम के 41 पशुपालकों ने सहभागिता कर लाभ प्राप्त किया।उपसंचालक पशुपालन डॉ. आर के सोनी ने बताया कि शिविर के दौरान कुल 35 पशुओं का बांझपन उपचार, 5 पशुओं का गर्भ परीक्षण, 1 पशु का कृत्रिम गर्भाधान एवं 4 नरों का बधियाकरण किया गया। इसके साथ ही पशुपालकों के लिए एक संगोष्ठी का आयोजन भी किया गया, जिसमें सिविल सर्जन डॉ. सुमंत वर्मा एवं डॉ. साकेत मिश्रा द्वारा विभिन्न विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही ग्रीष्म ऋतु में पशुओं के पोषण एवं उचित प्रबंधन पर विस्तार से मार्गदर्शन प्रदान किया गया।विभाग के नवाचार के तहत शिविर में पशुपालकों को पशु चारा एवं दाने से संतुलित आहार तैयार करने, फीड फॉर्मूलेशन तथा ‘गौरस ऐप’ के संचालन का प्रशिक्षण दिया गया। सभी प्रगतिशील पशुपालकों को ऐप डाउनलोड करने के लिए प्रेरित किया गया। इसके अतिरिक्त चारा विकास योजना अंतर्गत स्वीट सूडान चारे के बीज वितरण हेतु पशुपालकों के आवेदन भी भरवाए गए।शिविर में ग्राम खिरवा के उपसरपंच श्री ओमप्रकाश कुशवाहा, प्रगतिशील पशुपालक श्री बसंत पटेल, श्री दयाराम पटेल, श्री चंदन पटेल सहित अन्य गणमान्य नागरिक, किसान एवं पशुपालक उपस्थित रहे।

 

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें