मझगवां रेलवे फाटक बंद करने के आदेश से क्षेत्र में आक्रोश

जबलपुर/सिहोरा:सिहोरा के मझगवां रोड़ खितौला में स्तिथ रेलवे फाटक बंद होने की खबर से क्षेत्र में हड़कंप की स्तिथि बनी हुई है,इस खबर के बाद क्षेत्रवासियों में आक्रोश है, बताया जा रहा है की प्रशासन के इस आदेश के विरोध में लोग आगामी 23अप्रेल को समस्त बस्ती के लोग 3 बजे से फाटक के पास धरना प्रदर्शन कर फाटक बन्द करने का विरोध करेगें।
यह है मामला
रेल प्रशासन द्वारा रेलवे फाटक संपर्क फाटक 336 / 12 29/ 22- 24 को दिनांक 23.4. 26 समय 5:00 बजे से यातायात हेतु बंद करने का पत्र जारी किया गया है ।नगर पालिका क्षेत्र अन्तर्गत फाटक के उस पार वार्ड क्रमांक 16 ,17 एवं 18 की सघन बसाहट है इसके अलावा हायर सेकण्डरी स्कूल एंव नगर का एक मात्र महाविद्यालय के अलावा सी एम राइज विद्यालय भी निर्माणाधीन है। लगभग 10 हजार की बसाहट के लोगों को बाजार आने जाने हेतु भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा ।इसके अतिरिक्त छोटे बच्चे पैदल तथा साइकल से दोनो तरफ से स्कूल आते जाते हैं और पैदल ही फाटक को क्रॉस करते हैं उन्हें भी अधिक परेशानी होगी।क्योंकी नवनिर्मित आर ओ वी से जाने में लगभग 3 किलोमीटर का लंबा चक्कर लगाकर बाजार स्कूल आना पड़ेगा जिसमें समय समय अधिक लगेने के साथ साथ भारी वाहनो के आवागमन के कारण दुर्घटना की संभावना भी बनेगी।
उपेक्षा का दंश
स्थानीय लोगों का कहना है की जाम से निजात दिलाने वर्षों प्रयास करने के बाद ओवर ब्रिज की सौगात तो मिली लेकिन राजनैतिक उपेक्षा के चलते बगैर प्रकाश व्यवस्था के न केवल ब्रिज का निर्माण किया गया वरन लोकार्पित भी कर दिया गया।आधी अधूरी सौगात पर स्थानीय लोगों की समस्या को दर किनार करते हुऐ रेल्वे ने तुगलकी फरमान जारी कर लोगों को परेशानी में डाल दिया।
वैकल्पिक मार्ग निर्माण की मांग
खितौला बस्ती में निवासरत लोगों का कहना है की जब तक वैकल्पिक व्यवस्था अथवा वैकल्पिक मार्ग का निर्माण नहीं हो जाता तब तक रेलवे फाटक को बंद ना किया जावे । विदित हो कछपुरा फ्लाईओवर बनने के बाद भी कछुपुरा रेलवे फाटक चालू है। वैकल्पिक व्यवस्था हेतु अंडर ब्रिज का निर्माण किया जाना अति आवश्यक है। जब तक अंडर ब्रिज का निर्माण नहीं कर दिया जाता तब तक इस फाटक को बंद ना किया जावे इसके अतिरिक्त यदि बड़े वाहनों को फाटक से निकलने प्रतिबंध लगाना है तो गार्डर पुल कमानिया को नीचे कर दिया जाए ।पहले अंडर ब्रिज का निर्माण किया जाए उसके बाद समपार फाटक को बंद किया जाए।
धरना प्रदर्शन की तैयारी
खितौला बस्ती के लोगों का कहना है क्षेत्र की भोगौलिक परिस्थिती का आंकलन किये वगैर फाटक बन्द करने के आदेश जारी किये गये है वाकिंग डिस्टेंस की जगह 3 किमी का चक्कर लगाने विवश किया जा रहा है जिसका पुरजोर विरोध किया जायेगा आगामी 23अप्रेल को समस्त बस्ती के लोग 3 बजे से फाटक के पास धरना प्रदर्शन कर फाटक बन्द करने का विरोध करेगें।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।














