सिहोरा में वाहन रैली में देखने मिला भक्ति और शक्ति का बेजोड़ संगम,एक जुट दिखा हिन्दू समाज

जबलपुर/सिहोरा;अंजनी के लाल महाबली संकट मोचन पवन पुत्र हनुमान का जन्मोत्सव गुरुवार को सिहोरा नगर एवं उपनगर खितौला के साथ ग्रामीण क्षेत्रो में श्रद्धा और आस्था के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर हिन्दू उत्सव समिति के तत्वाधान मैं निकाली गई विशाल एवं भव्य वाहन रैली में भक्ति और शक्ति का बेजोड़ संगम देखने को मिला।

हनुमान भक्तों पर मातृशक्ति ने की पुष्प वर्षा
हनुमान मंदिरो में शाम तक हवन,पूजन, कन्या भोजन तथा भंडारे का दौर चलता रहा। वहीं वाहन रैली पथ पर श्रद्धा का सैलाव उमड़ पड़ा तथा इसमें चल रहे हनुमान राम भक्तों पर महिलाओं ने जगह जगह पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। रैली की खास बात यह रही की नगर के इस सबसे बडे धार्मिक आयोजन में सारा हिन्दू समाज एक जुट दिखा।
वाहन रैली में सैकड़ों दो पहिया वाहन शामिल
जन्मोत्सव पर पूजन अर्चन के बाद बाबाशाला से अपने वाहनो में भगवा ध्वज लगाकर सैकड़ों युवाओं के दोपहिया,तिपहिया वाहनों के साथ विशाल वाहन रैली अंजनी के लाल की,जय श्रीराम,भारत माता की जय के गगन भेदी जयकारे लगाते हुये निकली रैली में हजारो युवा,बच्चे शामिल हुए।विभिन्न मार्गो से होकर निकली रैली में शामिल हनुमान भक्तो का चिलचिलाती धूप में भी उत्साह देखते ही बन रहा था। तथा इस दिन पूरा हिन्दु समाज पवनपुत्र की स्तुती करने मैं लीन दिखा। रैली समापन स्थल पुराना बस स्टेंड में चारों ओर हिन्दू महाकुंभ सा नजारा देखने को मिला हर तरफ बस भगवा ध्वज ही दिखाई दिए आरती में प्रकाश बैंड ने शानदार प्रस्तुति दी।
सिहोरा खितौला में जगह जगह स्वागत
भगवा रंग में रंगी विशाल वाहन रैली का सिहोरा खितौला में स्टेडियम के सामने झंडाबाजार,मैना कुआं,बाबाताल,कटरा मोहल्ला,खितौला बाजार,लखराम मोहल्ला,बरा मोहल्ला सहित अनेक स्थानो पर भव्य स्वागत के अलावा आमलोगों ने अपने घरों के सामने ही स्टाल लगाकर तरह तरह के व्यंजन बांटे।
हिन्दू उत्सव समिति ने किया आभार व्यक्त
हिन्दू उत्सव समिति ने ऐतिहासिक वाहन रैली को सफलतापूर्वक सपन्न कराने में सहयोग के लिये समस्त हिन्दू समाज,जनप्रतिनिधियों,प्रशासन पुलिस-,प्रशासन,पत्रकारों,नगर पालिका सहित आम नागरिको के प्रति आभार व्यक्त किया।
दिन भर चले मंदिरो में भण्डारें
पवन सुत के जन्मोत्सव पर सिहोरा रोड रेल्वे स्टेशन के पास स्थित हनुमान मंदिर, नया बस स्टेंड,सिविल कोर्ट के सामने,पुराना बस स्टेण्ड के पास स्थित दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर,बाबाशाला,सरावगी मोहल्ला, कोर्ट केसामने,ज्वालामुखी तिराहा वार्ड क्रमांक 2, नया बस स्टेंड,मिस्पा स्कुल के सामने आदि में हनुमान जी के मंदिरो में दिनभर भण्डारे चलते रहे।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।













