हाईटेंशन लाईन में चढ़ा सनकी आशिक,ऐसे बची जान 

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर :एकतरफा प्यार के चलते एक सनकी आशिक  हाईटेंशन लाईन में चढ गया ग्रामीणों और पुलिस की समझाइश के बाद किसी तरह नीचे उतरा नहीं तो बड़ी दुर्घटना घट सकती थी।

सनकी आशिक,ऐसे बची जान

मामला सिहोरा थाना क्षेत्र के गज़ताल का है जब विगत दिवस सोमवार के दिन एक सनकी आशिक के हाईटेंशन लाईन में चढ़ने की खबर मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया,ग्रामीणों की सूचना पर पहुँची पुलिस ने और ग्रामीणों की सूझबूझ से युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया। युवक की पहचान रतन कोरी पिता छोटेलाल कोरी निवासी ग्राम बटोरा थाना मैहर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह एक युवती से प्रेम करता था और शादी नहीं हो पाने के कारण मानसिक रूप से परेशान था। इसी तनाव में आकर उसने यह कदम उठाया।घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी प्रतीक्षा मार्को के निर्देश पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। युवक को शांतिपूर्वक समझाइश दी और काफी प्रयास के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया।ग्रामीणों और पुलिस की तत्परता और समझदारी से एक बड़ी अनहोनी टल गई। घटना के बाद युवक को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें