शिक्षा के साथ रोजगार की ओर भी विद्यार्थी बढ़ाये कदम ताकि बन सके स्वालम्बी

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद: शिक्षा के साथ साथ विद्यार्थी रोजगार स्थापित कर स्वालम्बी बनने की दिशा मे आत्मनिर्भर बन परिपक्व बनने की ओर कदम बढ़ाए तभी शिक्षा की सार्थकता सही होगी।इसके लिए उच्च शिक्षा विभाग महाविद्यालय स्तरों पर रोजगारनमुखी प्रशिक्षण समय समय पर आयोजित करता है।जिससे विद्यार्थी प्रशिक्षण ले रोजगार की ओर बढ़े।उक्त बातें प्राचार्या डॉ सरिता पांडेय ने शुक्रवार को स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय स्लीमनाबाद मे आयोजित हुये शुक्रवार रोजगारन्मुखी प्रशिक्षण कार्यक्रम मे कही।प्रशिक्षण की शुरुआत मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर किया गया!स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ शैलेन्द्र जाट ने बतलाया कि महाविद्यालय मैं छात्र- छात्राओं को समय -समय पर रोजगारनमुखी प्रशिक्षण स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन के तहत दिया जा रहा है।
शुक्रवार को प्राचार्या डॉ सरिता पांडे एवं प्लेसमेंट ऑफिसर प्रीत नेगी के निर्देशन में उन्नती फाउंडेशन ( इंफोसिस) बैंगलोर की ओर से ट्रेनिंग ऑफिसर विभांशु तिवारी द्वारा स्नातक एवं स्नातकोत्तर के विद्यार्थियों को इंग्लिश स्पीकिंग, सॉफ्ट स्किल्स, संचार कौशल, साक्षात्कार कौशल, जीवन कौशल, व्यक्तित्व विकास, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) ,साइबर सेक्यूरिटी एवं नौकरी के लिए आवश्यक कौशल के लिए विद्यार्थियों को प्रशिक्षित किया गया।30 दिवस के प्रशिक्षण में जुलाई से अब तक 7 बैच में कुल 215 विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीकों से प्रशिक्षित किया गया, प्रशिक्षण के माध्यम से विद्यार्थियों के सर्वांगीण और प्रभावशाली व्यक्तित्व का निर्माण किया गया!विभांशु तिवारी द्वारा महाविद्यालय के समस्त छात्रों को प्लेसमेंट हेतु निरंतर जानकारी प्रदान की जा रही है एवं महाविद्यालय छात्रों को नौकरी प्रदान करने हेतु तत्परता से प्रयास किया जा रहा है।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।
Google News पर इंडिया पोल खोल को Follow करने के लिए इस GoogleNews आइकन पर टच/Click करें।


















