गाँवों का हो सर्वागीण विकास यही सरकार का प्रमुख ध्येय-विधायक प्रणय पांडेय

बहोरीबंद/स्लीमनाबाद– बहोरीबंद विकासखंड की ग्राम पंचायत बड़खेड़ा नीम मै बुधवार को विकास कार्यों की आधारशिला रखी गईं!कार्यक्रम मै मुख्य अतिथि विधायक प्रणय पांडेय रहे!जहाँ स्टाम्प शुल्क राज्य स्तर से प्राप्त सामुदायिक भवन लागत 25 लाख रूपये रंगमंच निर्माण कार्य लागत राशि 3 लाख का भूमिपूजन किया गया ओर हनुमान जी के मंदिर के पास 2.50 लाख रूपये की लागत राशि नवनिर्मित रंगमंच का लोकार्पण किया गया Iविधायक प्रणय पांडेय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुये कहा कि गाँवों का सर्वागीण विकास हो इसके लिए कोई कसर नही छोड़ी जाएगी!गाँवो की तस्वीर बदलने के लिए भाजपा की डबल इंजन सरकार काम कर रही है!साथ ही सरकार की जनकल्याण कारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचें इसके लिए कार्यकर्ता भी जवाबदेही निभाए!इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष सतीश नायक, भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश गर्ग, जनपद सदस्य प्रकाश गुप्ता, प्रवीण यादव,सरपंच अर्चना संदीप यादव,सुरेंद्र गुप्ता घनश्याम सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रहीं!
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।
















