अजय गोटिया प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त

इस ख़बर को शेयर करें

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद : स्लीमनाबाद घुघरी निवासी अजय गोटिया जो कि जिला पंचायत सदस्य भी है उनको अखिल भारतीय पंचायत परिषद का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है!अखिल भारतीय पंचायत परिषद दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक जादौन की सहमति  व प्रदेश अध्यक्ष अशोक सिंह सेंगर द्वारा 6 जनवरी 2025 को नियुक्ति करते हुए नियुक्ति पत्र सौपा!साथ ही संगठन को मजबूत करने ईमानदारी, निष्ठा एवं लगन के साथ कार्य करने को कहा!
अजय गोटिया की नियुक्ति पर क्षेत्रवासियों ने ख़ुशी जताई!
इस दौरान राष्ट्रीय सचिव महेंद्र सिंह बुंदेला, प्रदेश महासचिव पुष्पेंद्र देशमुख, प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद त्रिपाठी, प्रदेश महासचिव शरद पाराशर, बद्री दास बैरागी, हेमराज सिंह चौहान, राजेंद्र खरे उपस्थित रहे।


इस ख़बर को शेयर करें