पैडी ट्रांसप्लांटर से धान रोपाई,कृषि अधिकारियों ने किया अवलोकन

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर :धान की रोपाई हेतु पर्याप्त वर्षा हो जाने के बाद पाटन क्षेत्र में किसानों ने धान रोपाई का कार्य तेजी से प्रारंभ कर दिया है। ऐसे में खेती की आधुनिक और उन्नत तकनीकों के प्रति किसानों को जागरूक करने कृषि अधिकारी पाटन क्षेत्र का लगातार भ्रमण कर रहे हैं।इसी सिलसिले में अनुविभागीय कृषि अधिकारी पाटन डॉ इंदिरा त्रिपाठी की अगुवाई में कृषि अधिकारियों ने ग्राम उजरोड के कृषक रुपेश पटेल द्वारा पैडी ट्रांसप्लांटर (धान रोपाई मशीन) के माध्यम से आधुनिक तरीके से की जा रही धान की रोपाई का निरीक्षण किया और इसके लिये उसकी सराहना की। आधुनिक कृषि यंत्रों के इस सफल प्रयोग को देखकर आस-पास के किसानों में भी इस तकनीक को अपनाने के प्रति काफी उत्साह देखा गया।कृषि अधिकारियों से चर्चा करते हुये कृषक रुपेश पटेल ने पैडी ट्रांसप्लांटर मशीन से रोपाई के फायदे गिनाये। कृषक ने बताया कि इस मशीन के उपयोग से उसे मजदूरों की समस्या से राहत मिली है और रोपाई का काम तेजी से पूरा हो रहा है। कृषि अधिकारियों ने रूपेश पटेल को आगामी फसल प्रबंधन, खाद व पानी के सही उपयोग को लेकर तकनीकी सलाह दी।

कम लागत में अधिक उत्पादन 

अनुविभागीय कृषि अधिकारी पाटन, डॉ इंदिरा त्रिपाठी ने पैडी ट्रांसप्लांटर से धान की रोपाई के फायदोंकी जानकारी देते हुए बताया कि पारंपरिक विधि से धान लगाने में प्रति एकड़ लगभग 6-7 हजार रुपये का खर्च आता है, जबकि इस मशीन से रोपाई करने पर यह खर्च घटकर मात्र 3 हजार रुपये प्रति एकड़ रह जाता है।डॉ त्रिपाठी ने बताया कि पैडी ट्रांसप्लांटर से धान की रोपाई में कतार से कतार की दूरी एक समान रहती है, जिससे खेत में खरपतवार नियंत्रण आसानी से किया जा सकती है। इसके साथ ही पैडी ट्रांसप्लांटर मशीन से कम अवधि (21 दिन) की पौध की रोपाई होती है, जिससे धान में अधिक कंसे निकलते हैं, कीट-व्याधियों का प्रकोप कम होता है और परिणाम स्वरूप उत्पादन अधिक प्राप्त होता है।अनुविभागीय कृषि अधिकारी पाटन के मुताबिक इस आधुनिक धान रोपाई मशीन की लागत 14 लाख 40 हजार रुपये है। शासन द्वारा इस पर 5 लाख रुपये का अनुदान भी दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कृषि यंत्रों के लिये आवेदन कृषि अभियांत्रिकी के ऑनलाइन पोर्टल पर किए जाते हैं।भ्रमण के दौरान अनुविभागीय कृषि अधिकारी डॉ इंदिरा त्रिपाठी के साथ वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी पी के श्रीवास्तव, प्रभारी वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्रीमती सीमा राउत, कृषि विस्तार अधिकारी प्रियांशी नाग, इशिता श्रीवास्तव एवं राहुल मिश्रा, किसान घनश्याम पटेल, राजकिशोर पटेल, अमन पटेल, रंजीत पटेल, कल्लू सिंह ठाकुर उपस्थित रहे।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें