77 वर्षो के बाद बदलेगी पथराड़ी पिपरिया-निपानिया मार्ग की तस्वीर

इस ख़बर को शेयर करें

 

स्लीमनाबाद ब्यूरो: आजादी के 77 वर्षो तक कच्चे सड़क मार्ग से आवागमन का दंश झेल रहे बहोरीबन्द ग्राम के आदिवासी अंचल ग्राम निपनिया केवलारी के बाशिंदों को अब पक्के मार्ग की सुविधा मिलेगी।जिससे आवागमन मैं सहूलियत होगी।
ग्राम पथराड़ी पिपरिया से निपानिया केवलारी तक 9 किलोमीटर सड़क मार्ग अब पक्का बनेगा!शनिवार को सांसद वी डी शर्मा सड़क निर्माण कार्य का शुभारम्भ करेंगे!गौरतलब है उक्त मार्ग उबड़-खाबड ओर पथरीला था!
यहाँ तक की बरसात के समय एम्बुलेंस गाँव तक नही पहुंच पाती थी!जिस कारण निपानिया गाँव के रहवासियों को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता था!ग्रामीणों उक्त समस्या से विधायक प्रणय पांडेय को अवगत कराया!जिस पर विधायक ने आश्वासन दिलाया कि जल्द से जल्द उक्त मार्ग पक्का बन जायेगा!विधायक प्रणय पांडेय ने उक्त मार्ग का पक्का निर्माण हो इसके लिए लोक निर्माण विभाग मंत्री राकेश सिंह से भेंटकर मांग पत्र सौपा!विधायक की मांग पर उक्त मार्ग का निर्माण अनुपूरक बजट मै शामिल करते स्वीकृति प्रदान की गईं!उक्त मार्ग का भूमिपूजन मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के द्वारा वर्चुअल कर दिया गया था!जिसके बाद शनिवार को अब सड़क निर्माण कार्य की शुरुआत होगी!इसके अलावा सांसद वी डी शर्मा बहोरीबंद मै सरपंचो की बैठक लेंगे!जिसमें जीरामजी योजना पर विस्तृत प्रकाश डालेंगे!

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।

Google News पर इंडिया पोल खोल को Follow करने के लिए इस GoogleNews आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें