रेत के अवैध उत्खनन पर प्रशासन की कार्यवाही, रेत व पोकलेन मशीन जब्त,एफआईआर दर्ज

जबलपुर,कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के निर्देश पर खनिज, राजस्व और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने तहसील पाटन क्षेत्र में अवैध खनिज गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ग्राम हरदुआ में अवैध रेत भंडारण पर कार्रवाई की तथा ग्राम गाड़ाघाट टोल के पास फर्जी बिल बुक मिलने के मामले में एफआईआर दर्ज कराई है।खनिज अधिकारी ए.के. राय ने बताया कि एसडीएम पाटन सुश्री सृष्टि प्रजापति के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी सिहोरा आईपीएस आदित्य सिन्हारिया के नेतृत्व में गत दिवस ग्राम हरदुआ में संयुक्त रूप से आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान करीब दो हाईवा रेत का अवैध भंडारण पाया गया। मौके से एक पोकलेन मशीन भी लावारिस अवस्था में मिली। रेत और पोकलेन मशीन को जब्त कर आगामी आदेश तक थाना प्रभारी पाटन की अभिरक्षा में रखा गया है। मामले में कलेक्टर को प्रतिवेदन प्रस्तुत कर आगे की वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
इसी कार्यवाही के दौरान ग्राम गाड़ाघाट टोल के पास खनिज रेत के परिवहन एवं खनन में उपयोग की जा रही अवैध बिल बुक बरामद की गई। गोविंद धुर्वे पिता प्रकाश धुर्वे से उक्त रसीद बुक जब्त की गई। प्रथम दृष्टया फर्जी तरीके से खनिज रेत के परिवहन एवं व्यापार में संलिप्तता पाए जाने पर संबंधितों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही के लिए थाना पाटन में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।इस कार्यवाही में तहसीलदार पाटन सच्चिदानंद त्रिपाठी, थाना प्रभारी पाटन गोविंद सिंह राजपूत, खनिज निरीक्षक विवेकानंद यादव, पटवारी, होमगार्ड महेंद्र पटेल सहित पुलिस, राजस्व एवं खनिज विभाग का अमला उपस्थित रहा।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















