gosalpur bazar nilami 2026
इमेज को ज़ूम (बड़ा) करने हेतु टच/क्लिक कीजिए

जिले में पेट्रोल,डीजल और घरेलू गैस का पर्याप्त स्टॉक मौजूद,कलेक्‍टर राघवेंद्र सिंह

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर :कलेक्टर श्री राघवेंद्र सिंह की अध्‍यक्षता में आज खाद्य विभाग के अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। जिसमें मध्यप्रदेश शासन के निर्देशों के परिपालन में एलपीजी गैस की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था की समीक्षा कर घरेलू गैस उपभोक्ताओं के हितों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिये गये। कलेक्टर श्री सिंह ने स्पष्ट किया है कि जिले में पेट्रोल, डीजल और घरेलू गैस का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है और वितरण व्यवस्था पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। एलपीजी की आपूर्ति मुख्य रूप से घरेलू उपयोग के लिए ही सुरक्षित रखी जाएगी। नई व्यवस्था के तहत घरेलू गैस सिलेंडर की रिफिल बुकिंग अब पिछली डिलीवरी के 25 दिन बीत जाने के बाद ही स्वीकार की जाएगी। इस कदम का मुख्य उद्देश्य जिले में गैस की कालाबाजारी और अनावश्यक अफरा-तफरी को रोकना है ताकि प्रत्येक परिवार को सुचारू रूप से गैस सिलेंडर मिल सके।साथ ही कहा गया कि अस्पताल और शैक्षणिक संस्थानों जैसी अनिवार्य सेवाओं को छोड़कर अन्य किसी भी व्यावसायिक इकाई जैसे होटल, मॉल या औद्योगिक क्षेत्रों को कमर्शियल एलपीजी की आपूर्ति फिलहाल नहीं की जाएगी। प्रशासन द्वारा जिला स्तर पर स्टॉक की निरंतर समीक्षा की जा रही है ताकि वितरण व्यवस्था में कोई व्यवधान न आए। साथ ही कहा गया कि गैस सिलेंडर की जमाखोरी या कालाबाजारी पाए जाने पर संबंधितों के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें