खितौला में धोखाधड़ी करने वाला आरोपी साथी गिरफ्तार

जबलपुर:बात करने के लिये मोबाईल लेकर धोखे से एकांउट से रूपये अपने एकाउंट में रूपये ट्रांसफर कर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी साथी को पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए कार्यवाही की है।
यह है मामला
मामला खितौला थाना क्षेत्र का है पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक थाना खितौला मे लक्ष्मी प्रसाद कुशवाहा उम्र 42 साल निवासी छपरा थाना सिहोरा ने लिखित शिकायत की कि वह वाटर फिल्टर प्लांट पंप खितौला मे माली का काम करता है उसके साथ मे आशीष कोल पिता मुन्ना कोल उम्र 35 साल निवासी सिंधुली थाना मझगवां का भी पंप चलाने का काम करता हैं आशीष कोल उससे दिनांक 03/01/26 से लेकर दिनांक 06/02/26 तक लगातार बातचीत करने के लिये कहकर उससे उसका मोबाइल ले लिया करता था । उसे अपनी भांजी की शादी के लिये पैसे की जरुरत पड़ी तो वह बैंक गया तब उसे जानकारी लगी कि उसके खातों से पैसा आशीष कोल नाम के व्यक्ति द्वारा निकाले गये हैं तो बैंक वालों ने बताया कि पैसा फोन पे के माध्यम से खाते मे ट्रान्सफर किये गये हैं उसके बैंक आफ महाराष्ट्र शाखा सिहोरा के खाता एवं सेन्ट्रल बैंक आफ इंडिया शाखा सिहोरा के खाता से दिनांक 03/01/26 से 06/02/2026 तक आशीष कोल ने उसके मोबाइल से बातचीत कहने को कहकर अपने खाते मे बैंक आफ महाराष्ट्र शाखा सिहोरा से 6,87,999/- रुपये एवं सेन्ट्रल बैंक आफ इंडिया से 92,000/- रुपये कुल रकम 7,79,999/- रुपये फोन पे के माध्यम से धोखाधड़ी कर पैसा ट्रान्सफर कर आथिर्क छति पहुंचाई हैं। साथी कमर्चारी आशीष कोल निवासी ग्राम सिधुली का उसक फोन बार बार मांग कर अधिकतर उपयोग करता था ।
यह है मामला
वहीं शिकायत जांच पर मोबाइल फोन बातचीत करने को कहकर लेकर दिनांक 03/01/26 से लेकर 06/02/26 तक लेकर लगातार फोन पे के माध्यम से धोखाधडी कर 7,79,999/- रुपये खाते मे ट्रान्सफर करने पर धारा 318(4) बीएनएस का अपराधघ् पंजंीबद्ध कर सरगर्मी से तलाश करते हुये आरोपी आरोपी आशीष कोल उम्र 35 साल निवासी सिंधुली थाना मझगवां को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर मोबाईल फोन लेकर धोखे से पेटीएम के माध्यम से साथी लक्ष्मी प्रसाद के एकाउंट से रूपये अपने एकाउंट में ट्रंासफर करते हुये आॅन लाईन गेम खेलकर रूपये गेम में हार गया है।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।
Google News पर इंडिया पोल खोल को Follow करने के लिए इस GoogleNews आइकन पर टच/Click करें।

















