अकस्मिक निरीक्षण से खुली अख्तर डेयरी की पोल,जानवरों को पिलाया जा रहा था गंदा पानी

जबलपुर :जिला प्रशासन द्वारा गठित गरूड़ दल ने आज सोमवार को रांझी तहसील के ग्राम गौरैयाघाट स्थित अख्तर डेयरी का अकस्मिक निरीक्षण किया। तहसीलदार रांझी मौसमी केवट के नेतृत्व में की गई इस निरीक्षण में डेयरी के जानवरों को पिलाये जाने वाले पानी की टंगी में काई और गंदगी पाई गई तथा मृत जानवरों के शव पाये गये। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि डेयरी से निकलने वाले गोबर का संधारण एवं निस्तारण खुले स्थान पर किया जा रहा था तथा खुले स्थान पर गंदा पानी बहाया जा रहा था। डेयरी में गंदगी पाये जाने के कारण मौके पर ही 5 हजार रूपये का स्पॉट फाइन वसूला गया तथा परीक्षण हेतु पानी के नमूने लिये गये। डेयरी संचालक द्वारा मौके पर रखी दवाईयों के बिल प्रस्तुत नहीं किये जाने पर दो दिन का अवसर दिया गया है। निरीक्षण की इस कार्रवाई में नगर निगम, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, खाद्य विभाग एवं राजस्व विभाग के अधिकारी शामिल थे।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















