खितौला श्मशान घाट में जलती चिता के ऊपर लेट गया युवक

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर:खितौला के श्मशान घाट में देर रात एक युवक जलती चिता के ऊपर लेट गया,सुबह जब लोग जिस चिता को मुखाग्नि देकर शनिवार की शाम को आये थे उसे देखने जब आज सुबह खितौला के श्मशान घाट पहुँचे तब चिता के ऊपर एक और जली हुई चिता पट्ट हालत में देखी तो तत्काल पुलिस को सूचना दी,सूचना मिलते ही मौके पर पहुँची खितौला पुलिस ने चिता के ऊपर जल चुके युवक के शव को अलग करते हुए पंचनामा कार्यवाही कर मर्ग कायम करते हुए शव को पीएम के लिए भेजते हुए मामले की जांच सुरु कर दी है।

यह है मामला

मामला खितौला थाना क्षेत्र के मरहा पुल समीप श्मशान घाट का है, बताया जा रहा है की शनिवार शाम लगभग 5:30 बजे खितौला श्मशान घाट में एक मृतक का अंतिम संस्कार किया गया था। अंतिम संस्कार के उपरांत परिजन चिता को जलता छोड़कर अपने घर लौट गए थे। इसी दौरान रात करीब 3 बजे सिब्बू कोल उर्फ शुभम कोल (उम्र 27 वर्ष), निवासी खितौला, अचानक अपने घर से निकल गया।परिजनों द्वारा सुबह करीब 6 बजे खितौला थाने में उसकी गुमशुदगी की सूचना देते हए युवक की तलाश में लगे रहे।इसी क्रम में सुबह लगभग 7 बजे जब संबंधित परिजन श्मशान घाट पहुंच कर और चिता की राख (खारी) एकत्रित करने गए,तब उन्होंने देखा कि उसी चिता के ऊपर एक युवक पट्ट हालत में जिसका आधा जला हुआ शव पड़ा है। यह दृश्य देखकर वहां उपस्थित लोग स्तब्ध रह गए और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।सूचना मिलते ही खितौला थाना प्रभारी रमन सिंह ने पुलिस  टीम को मौके पर पहुंचाई,मौके पर पहुँची खितौला पुलिस ने शव को चिता से अलग कर अपने कब्जे में लिया तथा जांच प्रारंभ की। जांच के दौरान मृतक की पहचान सिब्बू कोल उर्फ शुभम कोल के रूप में की गई।प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस द्वारा सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए विस्तृत जांच की जा रही है। परिजनों एवं आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।इस असामान्य घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं तथा लोगों में भय और कौतूहल का वातावरण बना हुआ है।फिलहाल पुलिस ने शव को अलग करते हुए पंचनामा कार्यवाही कर मर्ग कायम करते हुए शव को पीएम के लिए भेजते हुए मामले की जांच सुरु कर दी है।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें