नदी पर बने ब्रिज का एक हिस्सा भरभराकर गिरा,नदी में गिरे वाहन,नौ लोगों की मौत

इस ख़बर को शेयर करें

A part of the bridge over 43 year old river collapsed:नदी पर बना 43 साल पुराने ब्रिज का एक हिस्सा भरभराकर गिर गया,हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 को स्थानीय लोगों ने बचाया। वहीं दावा किया जा रहा है कि मृतकों की संख्य बढ़ भी सकती है।

यह है मामला 

खबरों की मानें तो गुजरात में महिसागर नदी पर बने ब्रिज का एक हिस्सा भरभराकर गिर गया। इस दौरान कई वाहन नदी में जा गिरे। यह ब्रिज 43 साल पुराना था। वडोदरा-आणंद को जोड़ने वाला यह गंभीरा ब्रिज उस समय गिर गया, जब भारी ट्रैफिक था। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक ट्रक आधे-टूटे पुल पर लटका नजर आ रहा है। पुल टूटने पर दो ट्रक, एक बोलेरो समेत 4 वाहन नदी में गिर गए। एक ट्रक टूटे सिरे पर फंस गया। हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 को स्थानीय लोगों ने बचाया। वहीं दावा किया जा रहा है कि मृतकों की संख्य बढ़ भी सकती है। फायर ब्रिगेड की तीन टीमें रेस्क्यू के लिए भेजी गई। दरअसल, गुजरात में लगातार हो रही भारी बारिश ने भयंकर तबाही मचा रखी है। वडोदरा और आणंद को जोड़ने वाला गंभीरा पुल भी नदी में ढह गया। हादसे के वक्त पुल पर कई वाहन मौजूद थे, जो पुल के साथ ही नदी में बह गए। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। हादसे के समय ब्रिज से गाड़ियां गुजर रही थीं। गुजरात सरकार ने मेडिकल समेत इंजीनियरों की टीमें भी भेजीं हैं। हादसे की वजह अभी तक सामने नहीं आई है। इसकी जांच की जा रही है।

आठ घायल अस्पताल में भर्ती

हादसे में 8 लोग घायल हुए हैं। 6 लोगों को पादरा अस्पताल और 2 को वडोदरा के सयाजी अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। इस घटना की जानकारी मिलते ही लोगों की भीड़ जमा हो गई। उन्होंने प्रशासन के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर किया। लोगों का कहना था कि 43 साल पुराने इस पुल की मरम्मत के लिए प्रशासन को कई बार सूचित किया जा चुका है। प्रशासन की तरफ से कोई कार्रवाई न किए जाने के कारण आज यह हादसा हुआ है।

5 की जान बची

गंभीरा पुल महिसागर नदी पर बना था, जो वडोदर और आणंद को आपस में जोड़ता था। हालांकि तेज बारिश के कारण नदी उफान पर थी, जिससे पुल टूट कर नदी में बह गया। दमकल कर्मियों ने फौरन रेस्क्यू आपरेशन चलाते हुए 5 लोगों की जान बचा ली। पुल टूट जाने की वजह से वडोदरा और आणंद के बीच संपर्क प्रभावित हुआ है। दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतार लगी है। पुलिस ने यातायात को डायवर्ट कर दिया है।

दोनों तरफ लगा लंबा जाम

पुल टूट जाने की वजह से वडोदरा और आणंद के बीच संपर्क प्रभावित हुआ है। दोनों तरफ गाड़ियों की लंबी कतार लगी है। पुलिस ने यातायात को डायवर्ट कर दिया है। यह पुल टूटने से लोगों की आवाजाही पर बड़ा असर पड़ेगा। अब लोगों को वडोदरा से आणंद या आणंद से वडोदरा जाने के लिए 40 किलोमीटर का लंबा चक्कर लगाना पड़ेगा।

कांग्रेस नेता ने उठाए सवाल 

गुजरात विधानसभा में विपक्ष के नेता अमित चावड़ा ने भी गंभीरा पुल के टूटने का वीडियो शेयर किया है। उन्होंने इसे लेकर प्रशासन पर सवाल खड़े किए हैं। गंभीरा पुल लंबे समय से खराब अवस्था में था। इसे लेकर प्रशासन से कई शिकायतें की गईं, मगर उनपर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

2022 में हुई थी 135 लोगों की मौत

गुजरात में यह हादसा 2022 के मोरबी पुल त्रासदी की याद दिलाता है। 30 अक्टूबर 2022 को मच्छु नदी पर बना सस्पेंशन ब्रिज अचानक टूट गया था, जिसमें 135 से अधिक लोगों की जान चली गई थी और 180 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। हादसे के वक्त पुल पर करीब 300-400 लोग मौजूद थे। इस मामले में ओरेवा समूह के प्रमुख जयसुख पटेल के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया था। राज्य के लोग आज भी उस दर्दनाक घटना को नहीं भूले हैं।

 

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।

Google News पर इंडिया पोल खोल को Follow करने के लिए इस GoogleNews आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें