गोराबाजार में बनेगा थाना के नए लिए नया भवन,उपमुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन

जबलपुर,उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा ने शनिवार को अपने जबलपुर प्रवास के दौरान 1 करोड़ 80 लाख रुपये की लागत से बनने वाले गोराबाजार पुलिस थाना के नए भवन का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, विधायक अशोक रोहाणी, विधायक डॉ अभिलाष पांडे, विधायक संतोष वरकड़े, भाजपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, नगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, जिला अध्यक्ष राजकुमार पटेल, नगर निगम अध्यक्ष रिकुंज विज, पूर्व मंत्री शरद जैन, सुभाष तिवारी रानू, कलेक्टर राघवेंद्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय भी मौजूद थे।
पुलिस बल को कार्य करने का मिलेगा बेहतर वातावरण
उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुये थाने के नए भवन की सौगात मिलने पर क्षेत्र वासियों को बधाई दी और इसका श्रेय क्षेत्र के विधायक अशोक रोहाणी को दिया। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि नया भवन बन जाने से पुलिस बल को कार्य करने का बेहतर वातावरण मिलेगा। उन्हें और अच्छा कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी, इसका फायदा क्षेत्र के नागरिकों को होगा।उप मुख्यमंत्री देवड़ा ने पिछले दो वर्ष के दौरान प्रदेश में हुये विकास कार्यों का जिक्र करते हुये कहा कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश और तेजी के साथ प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष स्व. ईश्वरदास रोहाणी का स्मरण भी अपने संबोधन में किया। श्री देवड़ा ने कहा कि स्व. रोहाणी के जनता की सेवा के संकल्प को आज उनके सुपुत्र अशोक रोहाणी पूरा कर रहे हैं। उन्होंने केंट विधानसभा क्षेत्र में बाजारों और रहवासी क्षेत्रों में सीसीटीव्ही कैमरे लगाने के कार्य को रचनात्मक प्रयास बताया और इसके लिये विधायक अशोक रोहाणी की सराहना करते हुये कहा कि निश्चित रूप से इससे अपराधों पर नियंत्रण पाने में मदद मिलेगी।उप मुख्यमंत्री ने पुलिस बल की कमी को दूर करने की दिशा में अपने स्तर पर प्रयास करने का आश्वासन विधायक अशोक रोहाणी को दिया। उप मुख्यमंत्री ने भूमिपूजन कार्यक्रम के माध्यम से मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर शहर के नागरिकों को बधाई दी और नये वर्ष की अग्रिम शुभकामनाएं भी दी।विधायक अशोक रोहाणी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुये उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा का जबलपुर केंट विधानसभा क्षेत्र की जनता की ओर से स्वागत किया। उन्होंने गोराबाजार थाने के नये भवन के निर्माण को स्वीकृति प्रदान करने के लिये मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा का आभार जताया। श्री रोहाणी ने क्षेत्र के तेजी से हो रहे विस्तार को देखते हुये पर्याप्त पुलिस बल की पदस्थापना की जरूरत बताई और इस दिशा में उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा से सहयोग का आग्रह किया।विधायक रोहाणी ने केंट विधानसभा क्षेत्र के रहवासी क्षेत्रों, बाजारों और कॉलोनियों में सीसीटीव्ही कैमरे लगाकर थाने से जोड़ने के अभिनव प्रयोग की जानकारी देते हुये बताया कि इसके अच्छे परिणाम सामने आ रहे हैं और छोटी-मोटी घटनाओं या सड़क दुर्घटनाओं की सूचना तुरंत मिल रही है और पुलिस को तुरंत मौके पर पहुँचना आसान हो रहा है। उन्होंने बताया कि विधायक निधि एवं जनभागीदारी से किये जा रहे इस कार्य की शुरुआत सदर और राँझी से की गई है। बड़ा खर्च आने के बावजूद अब गोराबाजार क्षेत्र में भी कैमरे लगाने का कार्य शुरू किया जा रहा है।पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने अपने स्वागत उद्बोधन में बताया कि पिछले दो वर्षों में जबलपुर जिले को 200 आरक्षक प्राप्त हुये हैं। ग्वारीघाट, गोहलपुर, भेड़ाघाट और अजाक थाने तथा पुलिस चौकी गौर को नए भवन मिले हैं। तिलवारा थाने का नया भवन निर्माणाधीन है। उन्होंने बताया कि पुलिस कर्मियों के लिये 123 नए आवास बनाये जा रहे हैं तथा 364 आवास गृह को स्वीकृति मिल गई है। भूमिपूजन कार्यक्रम के समापन पर पुलिस अधीक्षक ने जबलपुर पुलिस की ओर से उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा को भेडाघाट की सीनरी भेंट की। आभार प्रदर्शन उप पुलिस अधीक्षक जितेंद्र सिंह ने किया।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।
Google News पर इंडिया पोल खोल को Follow करने के लिए इस GoogleNews आइकन पर टच/Click करें।

















