सिहोरा के भारत फाइनेंशियल लिंमिटेड के कर्मचारी रुपये वसूलकर फरार,तीन कर्मचारियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर :महिलाओं के समूह को लोन देने वाली एक निजी बैंक के कर्मचारियों ने महिलाओं के सूमह से रुपये वसूले और फरार हो गए,शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज करते हुए मामले की विवेचना सुरु कर दी है।

यह है मामला

पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक थाना सिहोरा में गोविन्द रजक वतर्मान निवासी सिहोरा बड़गैया एस टी डी के बाजु से, ने लिखित शिकायत की कि वह भारत फाइनेंशियल इनक्लूजन लिंमिटेड की ब्राँच सिहोरा, में ब्रांच मैनेजर के पद पर कायर्रत है। हमारी कंपनी के संगम मैनेजर (थ्प्म्स्क् व्थ्थ्प्ब्म्त्) शहरी व ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को समूह लोन देने व उनकी किश्तों के कलेक्शन का कायर् करते हैं। उसकी ब्रांच में संगम मैनेजर के पद पर कायर्रत आकाश रजक, निवासी मुख्य मागर्. मंदिर के पास, ग्राम बड़खेड़ा एवं रलेश तिवारी निवासी खलोंदा कटनी आने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए महिलाओं से उनके लोन की किश्तों को बैंक की सिहोरा ब्रांच में जमा करने का विश्वास देकर महिलाओ से लोन की किश्तों एवं प्री-पेमेन्ट (लिए गए लोन को नियत अवधि के पूवर् बंद/क्लोज करना) के रूप में एकत्रित रूपए जो कि नियमानुसार सिहोरा ब्रान्च में जमा कराई जाना थी, उसे अपने व्यक्तिगत लाभ के लिए सम्परिवतिर्त कर लिया और फरार हो गए।

पैसे मांगने पर धमकी 

वहीं जब आकाश रजक एवं रत्नेश तिवारी द्वारा किये गये इस अपराध के बारे में पता चला तो उसने आकाश रजक एवं रत्नेश तिवारी से संपकर् करके रूपए लौटाने के लिए कहा तो उसने रूपएं लौटाने से मना कर दिया और कहा कि मैं पैसे नहीं लौटाऊंगा, तुम्हे जिस थाने मै शिकायत करनी है कर दो। उन्होंने जानबूझकर ब्रान्च में जमा किये जाने वाले रुपये का उपयोग किया, ऐसा करके उन्होंने बैंक के साथ आपराधिक न्यासभंग कारित करते हुए बैंक को आकाश रजक ने 246030 रु (दो लाख छयालिश हजार तीस रुपये) एवं रत्नेश तिवारी ने 144180 रु (एक लाख चवालिश हजार एक सौ अस्सी रुपये) की क्षति पहुंचाई है।वहीँ दोरान जांच के संगम मैनेजर आकाश रजक एवं रत्नेश तिवारी9 के द्वारा जान बूझकर कंपनी (बैंक) की सिहोरा ब्रांच मे जमा किये जाने वाले रूपये का स्वयं उपयोग करके बैक के साथ आपराधिक न्यासभंग, करते हुये ग्राहको के साथ धोखाधडी करते हुये बैक को आकाश रजक के द्वारा 2,46,030/- (दो लाख छियालीस हजार तीस रूपये) एवं रत्नेश तिवारी के द्वारा 1,44,180/- (एक लाख चैवालीस हजार एक सौ अस्सी रूपये) की क्षति पहुचाना पाये जाने पर भारत फाइनेंशियल इन्क्लूजन लिमिटेड के संगम मैनेजर आकाश रजक एवं रत्नेश तिवारी के विरूद्ध धारा 318(4), 316 (5), 316(2), 61 (2) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

 

 

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।

Google News पर इंडिया पोल खोल को Follow करने के लिए इस GoogleNews आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें