सिहोरा महाविद्यालय में अंतरराष्ट्रीयप शोध संगोष्ठी के द्वितीय दिवस पर 33 शोधपत्र प्रस्तुत

इस ख़बर को शेयर करें

सिहोरा– शासकीय श्यामसुंदर अग्रवाल स्नातकोत्तर महाविद्यालय सिहोरा में “हिंदी भाषा एवं साहित्य की वैश्विक स्थिति” विषय पर आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय शोध संगोष्ठी के द्वितीय दिवस का प्रारंभ तकनीकी सत्र से हुआ।

अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में प्रस्तुत किए 33 शोधपत्र

तकनीकी सत्र–2 का आयोजन तीन कक्षों में एक साथ किया गया। ओपन हॉल में आयोजित सत्र की अध्यक्षता डॉ.नीता तिवारी ने की तथा विषय विशेषज्ञ अनिल राजपूत रहे। सत्र की अध्यक्षता डॉ.एस.के.बागरी ने की तथा विषय विशेषज्ञ डॉ. माधुरी गर्ग कटनी रहीं। कक्ष क्रमांक 7 में सत्र की अध्यक्षता डॉ. शिवकुमार व्यास ने की तथा विषय विशेषज्ञ कुनाल वर्मा रहे। तीनों कक्षों में कुल 33 शोधपत्र प्रस्तुत किए गए।

समापन सत्र में संगोष्ठी आयोजित

संगोष्ठी के समापन सत्र के मुख्य अतिथि डॉ अनीता शुक्ला,विशिष्ट अतिथि डॉ.अरुण शुक्ल तथा अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.मनोज कुमार श्रीवास्तव ने की सारस्वत अतिथियों में अश्विनी कुमार पाठक,कैप्टन डॉ.प्रभु वी.उपासे, डॉ.अरुणा पाण्डेय एवं डॉ. राजेश वाहने,संगोष्ठी के समन्वयक डॉ.श्रीकृष्ण तिवारी का स्वागत डॉ. एस.के.मेहरोलिया द्वारा किया गया। अतिथियों ने संगोष्ठी के विषय एवं हिंदी भाषा-साहित्य के वैश्विक प्रसार पर विचार व्यक्त किए। अभिव्यक्ति संस्था सिहोरा की टीम को स्मृति-चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। आभार प्रदर्शन संगोष्ठी समन्वयक डॉ तिवारी ने किया। सभी अतिथियों को स्मृति-चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें