खनिज के अवैध परिवहन एवं अवैध मदिरा पर प्रभावी कार्रवाई करें

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर, कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा की अध्यक्षता में आज समय सीमा प्रकरणों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर निगम आयुक्त अग्रिम कुमार, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक गेहलोत, अपर कलेक्टर नीता राठौर, रविशंकर राय, शैलेंद्र सिंह एवं अखिलेश सिंह सहित सभी विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।

सीएम हेल्पलाइन में जिले के प्रथम स्थान पर आने पर दी बधाई

बैठक के प्रारंभ में कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण में जबलपुर जिले को प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त होने पर सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई दी। उन्होंने आगामी माह में भी जिले को टॉप-5 में बनाए रखने के निर्देश दिए। इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

50 दिवस से अधिक लंबित शिकायतों का 10 दिन में करें निराकरण

कलेक्टर ने निर्देश दिए कि 50 दिवस से अधिक लंबित सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का अगले 10 दिनों में निराकरण करें। एल-1 एवं एल-2 स्तर के अधिकारी शिकायतकर्ताओं से सीधे संवाद कर वास्तविक समाधान सुनिश्चित करें। कोई भी शिकायत अनअटेंडेड नहीं रहनी चाहिए।

विधानसभा प्रश्नों के जवाब तथ्यात्मक एवं समय सीमा में भेजें

आगामी दिसंबर माह में विधानसभा सत्र को देखते हुए कलेक्टर ने सभी विभागीय अधिकारियों को प्रश्नों के जवाब तथ्यात्मक रूप से तैयार कर निर्धारित समय सीमा से पहले भेजने के निर्देश दिए। जवाब भेजने से पहले सभी तथ्यों का परीक्षण करने को कहा।

जनविश्वास अभियान के लंबित प्रकरणों का शिविर से पहले करें निराकरण

कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के सीएम हेल्पलाइन एवं लोक सेवा गारंटी अधिनियम के लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए आगामी शुक्रवार को आयोजित होने वाले शिविर के पहले नामांतरण सहित सभी लंबित प्रकरणों का निराकरण करने के निर्देश दिए।

जनसुनवाई के आवेदनों पर समय पर जवाब नहीं देने पर जताई नाराजगी

कलेक्टर ने जनसुनवाई के आवेदनों पर जवाब प्रस्तुत नहीं करने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने लंबित आवेदनों पर तत्काल कार्रवाई करने तथा तकनीकी एवं आईडी संबंधी समस्याओं का निराकरण कराने के निर्देश दिए।

हाईकोर्ट के लंबित प्रकरणों की समीक्षा

बैठक में हाईकोर्ट में लंबित प्रकरणों की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को न्यायालयीन मामलों की अद्यतन स्थिति प्राप्त कर निर्धारित समय सीमा में आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

फार्मर रजिस्ट्री एवं स्वामित्व योजना में प्रगति बढ़ाएं

कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने फार्मर रजिस्ट्री की समीक्षा में करते हुए कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वामित्व योजना में कम प्रगति वाले राजस्व हलकों में शेष रजिस्ट्रियां पूरी करने तथा सभी अनुविभागों में शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के निर्देश दिए।

स्कूल बसों की फिटनेस की नियमित जांच करें

कलेक्टर ने आरटीओ को विद्यालयों की बसों की नियमित जांच करने तथा फिटनेस में कमी पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

खनिज के अवैध परिवहन एवं अवैध मदिरा पर प्रभावी कार्रवाई करें

कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने खनिज के अवैध परिवहन पर छोटे डंपरों के साथ बड़े वाहनों की भी जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने आबकारी विभाग को भी अवैध मदिरा के विरुद्ध बड़े प्रकरणों में प्रभावी कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए।

पीएम स्वनिधि योजना में आवेदन एवं ऋण वितरण बढ़ाएं

कलेक्टर ने पीएम स्वनिधि योजना की समीक्षा में वार्षिक लक्ष्य की पूर्ति के लिए पात्र हितग्राहियों के अधिक से अधिक आवेदन करवाने तथा ऋण वितरण की गति बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन में सीसीएल की प्रगति तथा एसएचजी घटकों में प्रगति बढ़ाने के भी निर्देश दिए।

संबल योजना के लंबित प्रकरण अगले सप्ताह तक करें निराकृत

संबल योजना के पंजीयन एवं सत्यापन की समीक्षा करते हुए उन्होंने लंबित प्रकरणों का अगले सप्ताह तक निराकरण करने के निर्देश दिए।बैठक में खाद की मांग, उपलब्धता एवं वितरण की समीक्षा की गई। उन्होंने प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों का अधिक से अधिक पंजीयन कराने के निर्देश जिला पंचायत एवं नगरीय निकायों के अधिकारियों को दिए। साथ ही पशुपालन विभाग में कृत्रिम गर्भाधान में किए गए कार्यों की जानकारी लेते हुए एआई की संख्या बढ़ाने के साथ कंसेप्शन रेट में सुधार लाने और नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने सभी अधिकारियों को समय सीमा के प्रकरणों को प्राथमिकता देते हुए शासन की योजनाओं एवं जनसमस्याओं का संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ निर्धारित समय में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें