18 हजार से अधिक बच्चों को पिलाई गईं पोलियो की दवा

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद– जिले सहित बहोरीबंद विकासखण्ड मैं पल्स पोलियो अभियान का आगाज 22 नवंबर रविवार से हो गया।अभियान के तहत पहले दिन रविवार को बूथ स्तरों पर 0 से 5 वर्ष के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई।सुबह से लेकर देर शाम तक पोलियो की दवा पिलाने का क्रम जारी रहा।बहोरीबंद विकासखण्ड मैं पल्स पोलियो अभियान के लिए 281 बूथ बनाये गए।
स्लीमनाबाद मैं चिकित्सा अधिकारी ने किया शुभारंभ
बहोरीबंद विकासखण्ड की ग्राम पंचायत स्लीमनाबाद मैं रविवार को पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ चिकित्सा अधिकारी डॉ शिवम दुबे ने दवा पिलाकर की।वही विकासखंड मुख्यालय मै भाजपा मंडल अध्यक्ष लोकेश ब्यौहार ने दवा पिलाकर शुभारम्भ किया!साथ ही सभी ग्रामवासियों से अपील की गई कि 0 से 5 वर्ष के सभी बच्चो को अभिभावक पोलियो की खुराक आवश्य पिलाये।
24 हजार से अधिक बच्चों को पिलाई जाएगी दवा
बीएमओ डॉ अनुराग शुक्ला ने बताया कि बहोरीबंद विकासखण्ड मैं 0 से 5 वर्ष के लगभग 24 हजार 325 बच्चों को पोलियो की दवा का सेवन कराया जाएगा।जिसमें पहलें दिन 18 हजार 468 बच्चों को दो बूंद जिंदगी की खुराक दी गईं!अभियान के लिए विकासखण्ड अंतर्गत 281 बूथ बनाये गए है।पहले दिन बूथ स्तर पर तो 23 व 24 नवंबर को घर-घर दस्तक देकर छुटे हुए बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















