नवीन मूल वेदी पर विराजमान हुए श्रीजी,तेवरी मै चल रहें अष्टानिका पर्व पर आस्था और उल्लास का संगम

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद – समीपस्थ ग्राम पंचायत तेवरी में अष्टानिका महापर्व के पावन अवसर पर चल रहे श्री 1008 इन्द्रध्वज महामंडल विधान, भव्य वेदी प्रतिष्ठा एवं कलशारोहण महोत्सव के अंतर्गत धार्मिक उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिल रहा है । परम पूज्य शिरोमणि आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद तथा श्री 1008 अजितनाथ भगवान की अनुकंपा से नगर में प्राचीन वेदियो का जीर्णोद्धार किया गया है। इसी क्रम में रविवार को दोपहर 2 बजे मंदिर की नवीन मूल वेदी पर विधिवत अभिषेक के बाद श्रीजी को पुनः विराजमान किया गया, जिसके दौरान श्रद्धालु भक्ति भाव में लीन नजर आए।इस अवसर पर वेदी के पुण्यार्जक परिवार सरोज जैन एवं संजय जैन तथा सुनील जैन सपरिवार को मूल नायक आदिनाथ भगवान को विराजमान करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। वहीं अन्य प्रतिमाओं को विराजमान करने का लाभ भी समाज के श्रद्धालुओं को मिला, जिसमें भगवान शांतिनाथ को देवेन्द्र कुमार , सौरभ जैन एवं सिद्धार्थ जैन सपरिवार द्वारा तथा भगवान महावीर को विधान के सौधर्म इंद्र जिनेन्द्र कुमार जैन सपरिवार द्वारा विराजमान किया गया। इसके अलावा समाज के अन्य सदस्यों ने भी श्रद्धा और भक्ति के साथ अन्य प्रतिमाएं विराजमान कीं।सकल दिगम्बर जैन समाज तेवरी के तत्वावधान में 16 नवंबर से 25 नवंबर तक चलने वाले इस महोत्सव में प्रतिदिन शाम 7:30 बजे भव्य आरती व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ आगे आदिनाथ भरत बाहुबली वेदी, अतिशयकारी अजितनाथ वेदी में प्रतिमा विराजमान, महामस्तकाभिषेक और शांति हवन जैसे आयोजन भी होने हैं। इस धार्मिक आयोजन से पूरे तेवरी क्षेत्र में उल्लास और आध्यात्मिक वातावरण बना रहा।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















