मझौली में 30 करोड़ रुपये के लोन का लालच देकर 54 लाख 40 हजार रुपये की ठगी,मुख्य आरोपी गिरफ्तार

जबलपुर:30 करोड़ रुपये का लोन दिलाने का झांसा देकर 54 लाख 40 हजार रुपये की महाठगी करने वाले मुख्य आरोपी को एसडीओपी सिहोरा के निर्देश पर कार्यवाही करते हुए मझौली पुलिस ने जबलपुर से गिरफ्तार कर लिया जबकि दूसरे आरोपी की तलाश जारी है,
कम ब्याज दर लोन दिलाने का झासा
प्राप्त जानकारी के मुताबिक जबलपुर जिले के मझौली में 30 करोड़ रुपये का लोन कम ब्याज दर पर दिलाने का सपना दिखाकर एक व्यक्ति से 54 लाख 40 हजार रुपये की ठगी की गई।वहीं एसडीपीओ सिहोरा मेहनती मरावी के निर्देश पर मझौली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सचिन पिल्लई को जबलपुर से गिरफ्तार किया है। वहीं, मामले में शामिल दूसरे आरोपी बृजेश तिवारी की तलाश जारी है।
यह है मामला
वहीँ पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मझौली निवासी 47 वर्षीय नरेन्द्र सिंह परिहार को मुंबई के गोरेगांव स्थित ए.टी. फिनवेस्ट प्राइवेट लिमिटेड से कम ब्याज दर पर 30 करोड़ रुपये का लोन दिलाने का झांसा दिया गया था।आरोप है कि बृजेश तिवारी और सचिन पिल्लई ने आपसी मिलीभगत कर लोन की प्रोसेसिंग और अन्य खर्चों के नाम पर 8 अक्टूबर से 4 दिसंबर 2025 के बीच अलग-अलग किस्तों में 52 लाख 40 हजार रुपये बैंक खातों में ट्रांसफर करवाए। इसके अलावा 2 लाख रुपये नकद भी लिए गए।इस तरह कुल 54 लाख 40 हजार रुपये लेने के बाद भी जब लोन नहीं मिला, तो फरियादी को अपने साथ हुई धोखाधड़ी का एहसास हुआ और उसने पुलिस से शिकायत की।शिकायत और दस्तावेजों की जांच के बाद मझौली पुलिस ने अपराध क्रमांक 485/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4), 316(2) एवं 3(5) के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
ऐसे पकड़ में आये आरोपी
वहीं पुलिस अधीक्षक जबलपुर संपत उपाध्याय के निर्देशन एवं एसडीओपी सिहोरा मेहन्ती मरावी के मार्गदर्शन में गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए 15 नवंबर 2026 को दोपहर करीब 2 बजकर 30 मिनट पर मुख्य आरोपी सचिन पिल्लई, निवासी सदर, जबलपुर को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस रिमांड के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है। वहीं, सह-आरोपी बृजेश तिवारी की तलाश और मामले की आगे की जांच जारी है।वहीँ इस कार्रवाई में थाना प्रभारी मझौली पूर्वा चौरसिया, उपनिरीक्षक चंद्रभान, प्रधान आरक्षक आशीष असाटी, रामजी पांडे सहित थाना मझौली के पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















