NH-30 पर 5 घंटे महाजाम:1 किमी हाईवे उखाड़कर छोड़ा,गड्ढों और धूल से नरक बनी सर्विस रोड

इस ख़बर को शेयर करें

 

 

सिहोरा:एक ट्रक की अचानक गुल्ली टूट जाने से गोसलपुर में महाजाम लग गया,बताया जा रहा है की यहाँ पर मार्ग पहले से ही संकरा और खस्ताहाल है इस कारण दोनों ओर का आवागमन ठप हो गया और राहगीर घण्टों परेसान होते रहे।मामला राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 30 (NH-30) का है,जहाँ पर गोसलपुर स्थित बरनू तिराहा पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) की घोर लापरवाही बुधवार को हजारों राहगीरों के लिए भारी मुसीबत बन गई। हाईवे पर करीब 5 घंटे तक भीषण जाम लगा रहा, जिसके चलते सिहोरा से लेकर पनागर तक वाहनों के पहिए पूरी तरह थम गए। इस महाजाम में कई एंबुलेंस फंसी रहीं और मरीज तड़पते रहे। बदहाल सर्विस रोड और प्रशासनिक अनदेखी के चलते स्थानीय नागरिकों और वाहन चालकों में गहरा आक्रोश व्याप्त है।

​ट्रक की गुल्ली टूटने से लगा सिहोरा-पनागर तक जाम

​बरनू तिराहा के समीप संकरी सर्विस रोड से गुजर रहे एक भारी ट्रक (क्रमांक MP 20 HB 9818) की अचानक गुल्ली (धुरी) टूट गई, जिससे वह बीच सड़क पर खड़ा हो गया। मार्ग पहले से ही संकरा और खस्ताहाल होने के कारण दोनों ओर का आवागमन तत्काल ठप हो गया। जबलपुर की ओर जाने वाले वाहनों को आनन-फानन में मझौली मार्ग की तरफ डायवर्ट करने की कोशिश की गई, लेकिन तब तक सर्विस रोड पर भी वाहनों की लंबी कतारें लग चुकी थीं। देखते ही देखते सिहोरा से पनागर तक कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया, जिसमें दर्जनों एंबुलेंस और हजारों छोटे-बड़े वाहन फंस गए।

​पुलिस ने 5 घंटे की मशक्कत के बाद खुलवाया रास्ता

​सूचना मिलते ही गोसलपुर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन जाम इतना विकराल था कि स्थिति संभालने में पुलिस के पसीने छूट गए। संकरे रास्ते और वाहनों के दबाव के बीच क्रेन को मौके पर बुलाने में भारी परेशानी हुई। लगभग 5 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद खराब ट्रक को रास्ते से हटाया जा सका, जिसके बाद यातायात धीरे-धीरे रेंगते हुए बहाल हुआ।

​1 किमी हाईवे उखाड़ा, बदहाल सर्विस रोड से जबरन आवागमन

​स्थानीय नागरिकों और वाहन चालकों का कहना है कि ओवरब्रिज निर्माण के लिए NHAI ने मुख्य हाईवे की सड़क को करीब एक किलोमीटर तक पूरी तरह उखाड़ कर रख दिया है। नियमतः मुख्य मार्ग बंद करने से पहले वैकल्पिक सर्विस रोड को सुगम और मजबूत बनाया जाना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। बारिश से पहले ही इस सर्विस रोड पर गहरे और लंबे गड्ढे हो चुके थे, जो बाद में और अधिक जानलेवा हो गए। गड्ढों और कीचड़ के बीच भारी वाहनों का दबाव पड़ने से आए दिन वाहन खराब हो रहे हैं।

4-5 माह से गुहार लगा रही जनता, बंद शीशों से गुजरते हैं जिम्मेदार

​क्षेत्रवासियों का आरोप है कि पिछले चार से पांच महीनों से वे सर्विस रोड की मरम्मत के लिए लगातार मांग कर रहे हैं, लेकिन न तो जिला प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और न ही NHAI के अधिकारियों के कानों में जूं रेंगी है। शासन, प्रशासन के आला अधिकारी रोजाना अपनी गाड़ियों के कांच बंद कर इसी बदहाल सड़क से धूल और गड्ढों को दरकिनार करते हुए निकल जाते हैं, लेकिन किसी को भी जनता और मुसाफिरों की पीड़ा की परवाह नहीं है।

​बरनू तिराहा से गोसलपुर थाना तक मकानों में धूल की मोटी परत

​उखड़ी हुई सड़क और भारी ट्रैफिक के कारण बरनू तिराहा से लेकर गोसलपुर थाना तक पूरे इलाके में दिन-रात धूल का गुबार छाया रहता है। मार्ग किनारे स्थित मकानों और दुकानों के भीतर धूल की मोटी-मोटी परतें बिछ चुकी हैं। स्थानीय लोगों का घरों में सांस लेना दूभर हो गया है और वे दमा, एलर्जी व आंखों की बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। व्यापारियों का सामान धूल से खराब हो रहा है। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सड़क का डामरीकरण और पानी का छिड़काव शुरू नहीं किया गया, तो वे सड़क पर उतरकर चक्काजाम करेंगे।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें