कटंगी और सिहोरा पुलिस की जुएफड़ में कार्यवाही,20 जुआडी गिरफ्तार

जबलपुर:कटंगी और सिहोरा पुलिस ने जुएफड़ में कार्यवाही करते हुए 20 जुआड़ियों को गिरफ्तार कर 34 हजार 970 रूपये जप्त किये हैं।गौरतलब है की पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को संगठित जुआ, सट्टा खिलाने वालों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध प्रभावी कायर्वाही हेतु आदेशित किया गया है।आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अनु बेनीवाल (भा.पु.से.),एवं एसडीओपी पाटन लोकेश डाबर, एसडीओपी सिहोरा सुश्री मोहंती मरावी के मागर् दशर्न में थाना कटंगी एवं सिहोरा की टीम द्वारा 20 जुआडियो को जुआ खेलते हुये रंगे हाथ पकडते हुये 34 हजार 970 रूपये जप्त किये गये है।
पहला मामला
पहला मामला कटंगी थाना क्षेत्र का है पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक थाना कटंगी में दिनांक 11/11/2026 को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम मोहला में विपेन्द्र सिंह लोधी के भूसा वाले कमरे के सामने बल्ब की रोशनी में कुछ लोग ताश पत्तों पर रुपये-पैसों का हार-जीत का दाँव लगाकर जुआ मन्ना खेल रहे हैं। सूचना पर ग्राम मोहला में मुखबिर द्वारा बताए स्थान पर दबिश दी तो विपेन्द्र सिंह लोधी के भूसा वाले कमरे के सामने बल्ब के प्रकाश में कुछ लोग 52 ताश पत्तों पर रुपये-पैसे पर हार-जीत का दाँव लगाकर जुआ मन्ना खेलते दिखे। घेराबंदी कर सभी को पकड़ा गया । नाम-पता पूछने पर सभी ने अपने अपना नाम सोनू सिंह लोधी, राजेन्द्र सिंह, शैलेन्द्र पाठक, मुकुल यादव, गोलू उफर् देवी सिंह लोधी, धनेश जैन, अमान सिंह लोधी, अरुण कुशवाहा, निखिल गगर्, सरदार सिंह लोधी, मगन सिंह, भूरे सिंह, विपेन्द्र सिंह लोधी, रामप्रताप गगर्, गंभीर सिंह, देशराज सिंह एवं अनार सिंह लोधी बताये। जुआरियों के कब्जे से 23,560 एवं 52 ताश के पत्ते जप्त करते हुय धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कायर्वाही की गयी।
उल्लेखनीय भूमिका- जुआडियों को पकडने में उपनिरीक्षक (उनि) रामभुवन कोल, आरक्षक गितेश, आरक्षक शुभम तथा रामभजन की सराहनीय भूमिका रही।
दूसरा मामला
वहीँ दूसरा मामला थाना सिहोरा का है जहाँ पर दिनांक 10/11/26 को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि तालाब के पास ग्राम मोहसाम में कुछ लोग ताश के पत्तों पर रुपये-पैसों पर हार-जीत का दाँव लगाकर जुआ मन्ना खेल रहे हैं। सूचना पर मुखबिर के बताए स्थान तालाब के पास ग्राम मोहसाम में दबिश दी जहाँ कुछ लोग गोल घेरा बनाकर जुआ मन्ना खेलते दिखे। जो पुलिस को देखकर गिरते-पड़ते वहाँ से भागने लगे। घेराबंदी कर तीन व्यक्तियों को पकड़ा गया नाम-पता पूछने पर तीनों ने अपने नाम इकराम उल हक पिता जहीर उल हक उम्र 35 वषर् निवासी कंकाली मोहल्ला सिहोरा, अब्दुल सादिक पिता अब्दुल अनीश उम्र 38 साल निवासी पठानी मोहल्ला सिहोरा एवं सफदर खान पिता अब्दुल रशीद खान उम्र 49 साल निवासी पठानी मोहल्ला सिहोरा थाना सिहोरा बताये। जुआडियो के पास एवं फड़ से कुल 11,410 रुपये एवं 52 ताश के पत्ते जप्त करते हुये धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कायर्वाही की गयी।
उल्लेखनीय भूमिका- जुआडियों को पकडने में उपनिरीक्षक उमलेश तिवारी, आरक्षक शुभम तोमर, आरक्षक अमन सिंह तथा पुष्पेन्द्र धुवर्े की सराहनीय भूमिका रही।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















