अपराध समीक्षा बैठक,कार्यवाही के सम्बंध में जबलपुर एसपी ने दिए ये निर्देश

जबलपुर:पुलिस कन्ट्रोलरूम में विगत दिवस दोपहर 2 बजे पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय ने अपराध समीक्षा बैठक ली इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर डॉ आयुष जाखड़ (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अनु बेनिवाल (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन-3 मनीष भारद्वाज़ (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध जितेन्द्र सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन-2 पल्लवी शुक्ला सहित बैठक में समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारी तथा चौकी प्रभारी उपस्थित रहे।
कार्यवाही के सम्बंध में दिये ये आवश्यक दिशा निर्देश
1, विवेचना में लंबित गम्भीर अपराधों की समीक्षा करते हुये निकाल के सम्बंध मे दिये आवश्यक दिशा निर्देश*
सी.एम. हैल्प लाईन, वरिष्ठ कार्यालयों तथा जन सुनवाई की शिकायतों का करें प्राथमिकता के अधार पर निकाल*
2, महिला सम्बंधी घटित हुये अपराधों में संवेदनशीलता बरतते हुये आरोपी की करें गिरफ्तारी एवं शीघ्र विवेचना पूर्ण कर पेश करें चालान तथा महिला सम्बंधी शिकायतों का भी करें त्वरित निराकरण*
3, धोखाधड़ी एवं सायबर फ्राड सम्बंधी शिकायतों की जांच कर शीध्र निकाल एवं आरोपियो की पतारसी कर शीघ्र करें गिरफ्तार*
4, दीपावली पर्व को ध्यान मे रखते हुये व्यवस्थाओं के सम्बंध आवश्यक दिशा निर्देश देते हुये धनतेरस एवं दीपावली पर्व पर सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ करने के उद्देश्य से बाजार क्षेत्र में पैदल भ्रमण कर बाजार व्यवस्था बनाये, कहीं जाम की स्थिति निर्मित न हो, यातायात व्यवस्था बनाये रखें।
असमाजिक तत्वों/गुण्डे बदमाशों में पुलिस का खौफ
साथ ही उन्होंने निर्देशित किया छोटी सी घटना की जानकारी भी लगती है तो तत्काल मौके पर पहुंचकर वैधानिक कार्यवाही करें, हमारी कार्यवाही निश्पक्ष होना चाहिये हमारा प्रमुख उद्देश्य शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखना है इसमे किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही नहीं होना चाहिये। आपकी कार्यवाही से आम नागरिकों में पुलिस के प्रति सुरक्षा का भाव हो तथा असमाजिक तत्वों/गुण्डे बदमाशों में पुलिस का खौफ होना चाहिये।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।














