मोहतरा में बेलर मशीन से किया फसल अवशेषों का प्रबंधन

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर,खेत बचाओ अभियान के अंतर्गत किसानों को अब (पराली) के उचित प्रबंधन एवं इसके उपयोग के संबंध में जागरूक करने आज बुधवार को विकासखंड सिहोरा के ग्राम मोहतरा के प्रगतिशील कृषक मनीष पटेल के 2 एकड़ कृषि क्षेत्र में कृषक अभिनव कुर्मी की बेलर मशीन से पराली प्रबंधन का कार्य किया गया।पराली प्रबंधन को बढ़ावा देने के लिए कृषक अभिनव कुर्मी ने कृषि अभियांत्रिकी विभाग के माध्यम से 6 लाख 60 हजार रूपये के अनुदान पर बेलर मशीन प्राप्त की गई है। इस आधुनिक कृषि यंत्र से धान की कटाई के बाद खेतों में बची पराली को गठानों (बेल) के रूप में तैयार कर एकत्रित किया जा रहा है। इस मशीन के माध्यम से सिहोरा से लगभग 10 किलोमीटर के अंदर के ग्रामों में पराली प्रबंधन का कार्य किया जाएगा।बेलर मशीन से प्रतिदिन लगभग 10 से 15 एकड़ में कार्य किया जा रहा हैं। प्रत्येक गठान का वजन लगभग 20 से 25 किलोग्राम जा रहा है। इससे फसल अवशेषों का बेहतर उपयोग होने के साथ अतिरिक्त आय एवं आजीविका के नए अवसर भी विकसित हो रहे हैं।इस अवसर पर कृषि अधिकारियों द्वारा किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन की वैज्ञानिक विधियों की जानकारी दी गई तथा पराली जलाने से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए आधुनिक कृषि यंत्रों के उपयोग एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया गया।इस दौरान अनुविभागीय कृषि अधिकारी मनीषा पटेल, एडीओ ममता ठाकुर तथा कृषि विस्तार अधिकारी काजल पांडे, प्राची बर्मन एवं शरद दाहिया उपस्थित रहे।

 

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें