संत आशारामजी बापू के प्यारों की सेवा पहुँच गई पातालकोट तक

भगवानदीन साहू छिंदवाड़ा.: श्री शक्ति ट्रस्ट द्वारा संचालित सन्त श्री आशारामजी गुरुकुल द्वारा जिले भर के आदिवासी विकास खण्डों में दीपावली पर्व के भंडारे अनवरत जारी हैं । श्री योग वेदांत सेवा समिति के माध्यम से बिछुआ ,खामारपानी, अमरवाड़ा एवं जुन्नारदेव विकास खण्ड के क्रमश: जमहोरी टुरा ,कहुआ ,चुरका और पातालकोट के आदिवासी क्षेत्रों में हजारों जरूरतमंद परिवारजनों को कम्बल ,मिठाई ,वस्त्र ,दीपक ,तेल ,बाती आदि नि:शुल्क भेंट किये जा रहे हैं। समिति के अध्यक्ष मदन मोहन परसाई ने बताया कि पूज्य बापूजी के आशिर्वाद से संस्था प्रतिवर्ष दीपावली के पूर्व आदिवासी क्षेत्रों में जरूरतमंदों का मुंह मीठा कर उन्हें जीवन उपयोगी सामग्री भेंट देकर ही दीपावली पर्व मनाती है । शरद पूर्णिमा से प्रारंभ हुए भंडारे दीपावली पर्व के अंत तक जारी रहेंगे । जिले के 3 लाख साधकों को सूचित किया गया है कि अपने अपने आसपास के जरूरतमंदों को चिन्हित कर कम से कम दो लोगों को जरूरत की सामग्री भेट कर मुँह मीठा करवा कर ही दीपावली पर्व मनाऐं । यह हमारी सनातन संस्कृति की भी परम्परा है । बहुत सी जगह साध्वी प्रतिमा बहन के सत्संग भी सम्पन्न हो रहें हैं । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में स्थनीय जन प्रतिनिधि यो ने उपस्थित दर्ज की ।समिति से प्राप्त जानकारी से ज्ञात हुआ है कि अभी तक लगभग 2 लाख से अधिक लोग भंडारे से लाभान्वित हो चुके हैं । जिसमें आदिवासी समाज की अधिकता है । इस दैवीय कार्य में समिति के अध्यक्ष मदन मोहन परसाई ,खजरी आश्रम के संचालक जयराम भाई , गुरुकुल की संचालिका दर्शना खट्टर , छात्रावास प्रभारी सोमनाथ पवार , प्रचार्या पूजा आम्रवंशी , तिलक सिंह पन्द्राम ,सन्तोष साहू ,दशरथ वर्मा ,गेंदराव कराडे ,जय सिंह परिहार ,राजकुमार पंजाबी ,सुभाष इंगले,गोवर्धन मालवीय ,कैलाश राउत ,विमल शेरके ,डॉ मीरा पराड़कर ,करुणेश पाल ,योगिता पराड़कर ,शकुंतला कराडे ,निर्मिला पटेल, छाया परसाई आदि ने सेवा द
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















