चार हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए जनजातीय विभाग का चपरासी गिरफ्तार

जबलपुर/छिंदवाड़ा :जनजातीय विभाग के चपरासी को लोकायुक्त ने 4 हजार रुपये की रिश्वत हुए रंगेहाथों गिरफ्तार करते हुए कार्यवाही की है,
यह है मामला
प्राप्त जानकारी के मुताबिक आवेदक सौरभ मिश्रा के नाम से रजिस्टर्ड फर्म द्वारा 6 माह पूर्व जुन्नारदेव ब्लाक की ग्राम पंचायत नवेगांव में छात्रावास की बाउंड्रीवाल निर्माण के लिए जनजातीय कार्य विभाग छिंदवाड़ा में निविदा भरी गई थी जिसमें आवेदक द्वारा ऑनलाइन ई एम डी लगभग 28000 रुपए ऑनलाइन विभाग में7 जमा किये गये थे।बाद में जनजाति कार्य विभाग छिंदवाड़ा के द्वारा आवेदक का टेंडर निरस्त कर दिया गया था। आवेदक द्वारा जब उक्त विभाग में पदस्थ भृत्य ललित अहरवार (कथित बाबू) से अपनी ई एम डी 28000/- रुपये वापिस किये जाने हेतु संपर्क किया गया तो उसके द्वारा ई एम डी वापसी की प्रोसेस पूरी करने के एवज में 4000/- रुपए रिश्वत की मांग की गई। आज 3 नवंबर को आरोपी ललित अहिरवार को कार्यालय सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग छिंदवाड़ा में 4000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधन) 2018 की धारा-7,13(1)B, 13(2) के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है। ट्रेप दल मे डीएसपी रेखा प्रजापति, निरीक्षक बृजमोहन सिंह नरवरिया,एवं लोकायुक्त जबलपुर का दल मौजूद था.
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















