जबलपुर क्राईम ब्रांच और रांझी पुलिस की सयुक्त कार्यवाही, 5 किलो 131 ग्राम गांजा सहित 2 आरोपी गिरफ्तार

इस ख़बर को शेयर करें

 

जबलपुर:क्राईम ब्रांच और रांझी पुलिस ने सयुक्त कार्यवाही करते हुए 2 आरोपियों से 5 किलो 131 ग्राम गांजा कीमती 2 लाख 56 हजार 500 रूपये का जप्त करते हुए कार्यवाही की है,गौरतलब है की पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जिले में पदस्थ सभी राजपत्रित अधिकारियो एवं थाना प्रभारियो को मादक पदार्थो/अवैध शराब की तस्करी में लिप्त आरोपियों की पतासाजी कर उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन 3  मनीष कुमार भारद्वाज (भा.पु.से.), एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध  जितेन्द्र सिंह तथा नगर पुलिस अधीक्षक रांझी  सतीश कुमार साहू एवं उप पुलिस अधीक्षक अपराध  उमेश तिवारी के मार्ग दर्शन में क्राईम ब्रांच एवं थाना रांझी की टीम द्वारा 2 आरोपियों को 5 किलो 131 ग्राम गांजा के साथ पकड़ा गया।

यह है मामला 

थाना प्रभारी रांझी  उमेश कुमार गोल्हानी ने बताया कि दिनांक 2-11-26 को क्राईम ब्रांच एवं थाना रांझी की संयुक्त टीम को दौरान वाहन चैकिंग के सियाज कार क्रमांक एमपी 09 बी जेड 5227 रांझी तरफ से तेज रफ्तार में आती दिखी जिसे रोककर चालक से नाम पता पूछने पर कार चालक ने अपना नाम बालकिशन नागवंशी पिता भगत सिंह नागवंशी उम्र 36 वर्ष निवासी ग्राम बीजनवाड़ा पिपरिया जिला नर्मदापुरम बताया तथा कार की पीछे वाली सीट में बैठे 2 लड़के जो अपने गोद में 1-1 बैग लिये थे जिनका आचरण संदिग्ध लगने से नाम पता पूछने पर अपने नाम क्रमशः मनीष कुमार रजक उम्र 25 वर्ष निवासी कुदवारी काली मंदिर के पास गोहलपुर, आनंद श्रीवास उम्र 24 वर्ष निवासी खेरमाई मंदिर के पास अमखेरा गोहलपुर बताया दोनों के कब्जे में रखे बैग सहित कार से उतारकर तलाशी लेने पर संदेही मनीष कुमार रजक के बैग में 2 पैकेट में अवैध मादक पदार्थ गांजा तथा संदेही आनंद श्रीवास के बैग में 3 पैकेट में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखा मिला, कार चालक बालकिशन नागवंशी ने पूछताछ पर बताया कि दिनांक 31-10-26 को पचमढ़ी से 4 सवारी लेकर भेड़ाघाट से जंगल रिसोर्ट कान्हा किसली से अमरकटंक में चारों सवारी को अमरकटंक इन होटल में छोड़कर वापस पिपरिया जा रहा था रास्ते में डिण्डौरी में उक्त दोनों लड़के अपने अपने हाथ में बैग लिये थे जो उसे हाथ देकर रोके तथा बताये कि हमारी बस छूट गयी है जबलपुर तक जाना है इसलिये उसने दोनों को जबलपुर तक अपनी कार में बैठाया है जिन्हौंने उसे 500 रूपये देने के लिये बोला था। एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत कार्यवाही करते हुये दोनों आरोपियों के कब्जे से प्राप्त गांजा की तौल करने पर 5 किलो 131 ग्राम गांजा कीमती 2 लाख 56 हजार 500 रूपये का होना पाया गया, दोनों आरोपियों के कब्जे से 5 किलो 131 ग्राम गांजा, 1 रियलमी कम्पनी का मोबाइल जप्त करते हुये दोनों आरोपियों के विरूद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये उक्त गांजा कहां से एवं किससे प्राप्त किया गया है के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

उल्लेखनीय भूमिका- आरोपियों को अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ रंगे हाथ पकड़ने में थाना प्रभारी अपराध  शैलेष मिश्रा के निर्देशन मे क्राईम ब्रांच के सहायक उप निरीक्षक प्रशांत सोलंकी, अनिल पाण्डे, प्रधान आरक्षक अटल जंघेला, आरक्षक अजीत कुमार, राजेश मिश्रा, राजेश मात्रे, रणजीत यादव, सायबर सेल के उप निरीक्षक कपूर सिंह मरावी, पवन डेहरिया, रितेश मसराम तथाा थाना रांझी के उप निरीक्षक रविन्द्र डुडवा , सहायक उप निरीक्षक मनीष कुमार जाटव, पुरूषोत्तम अहिरवार, योगेन्द्र, चंद्रभान सिंह, आरक्षक मनीष अहिरवार, अभिषेक, रवि, सतेन्द्र, आलोक की सराहनीय भूमिका रही।

 

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें