दरवाजा तोड़कर घुसे लुटेरों ने घर पर सो रहे युवक को बेहोश कर सोने की चैन और मोबाइल ले गए

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर:अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं की सुबह 5 बजे के लगभग दरवाजा तोड़कर घर के अंदर घुसे और घर पर सो रहे युवक को बेहोश कर सोने की चैन और मोबाइल ले गए।वहीँ पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए मामले की विवेचना सुरु कर दी है,

यह है मामला
मामला सिविल लाईन थाना क्षेत्र का है पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक थाना सिविल लाईन में दिनांक 2-11-26 की शाम अंशुल सिंह उम्र 26 वषर् निवासी बनर् कम्पनी बिल्डिंग क्वाटर सिविल लाईन ने रिपोटर् दजर् कराई कि एवं इवेंट शोज बगरेह का काम करता है दिनंाक 31-10-26 को रात लगभग 11 बजे उसकी माॅ शीला बाई राजपूत दुबे अस्पताल में जाॅब करने नाईट डियूटी में चली गयी थी वह घर पर अकेला था रात लगभग 11-30 बजे सो गया था दिनांक 1-11-26 को सुबह लगभग 5-30 बजे खुशबू चौधरी एवं अन्य साथी लड़के जो कपड़े से चेहरा ढके थे उसके घर आये और दरवाजा तोड़कर उसके बेडरूम में अंदर घुस गये खुशबु चौधरी ने सोते समय कपड़े से उसका मुंह दबाया, उसने खुशबू चौधरी को पहचान लिया, कपड़े में कुछ पदाथर् था जिससे वह बेहोश हो गया था सुबह लगभग 7-30 बजे माॅ डियूटी से घर आईं माॅ ने चेहरे व सिर में पानी डाला जिससे होश आया, घटना की बात माॅ को बताई, उसने देखा गले में पहनी सोने की चैन एवं बिस्तर में रखा आई फोन मोबाइल नहीं था, खुशबू चैधरी एवं खुशबू चैधरी के साथी उसकी सोने की चैन वजनी लगभग 8 ग्राम, व मोबाइल  ले गये।वहीं पुलिस ने रिपोटर् पर धारा 309(4), 333 बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें