मोक्षधाम समिति को भेंट किए गए दो शव फ्रीजर

राजेश मदान बैतूल। सामाजिक सेवा एवं मानवता की भावना का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत करते हुए गेंदा चौक, सदर निवासी बाबूलाल साहू (पटेल) एवं श्रीमती शीला साहू तथा उनके पौत्र कौस्तुभ साहू एवं शुभम साहू ने अपने पिताश्री स्वर्गीय देवीचरण साहू डोहरे (गार्ड साहब) एवं माताजी स्वर्गीय श्रीमती कौशल्या साहू की पुण्य स्मृति में गंज मोक्षधाम समिति, बैतूल गंज को दो नग शव फ्रीजर भेंट किए।इस पुनीत कार्य के माध्यम से साहू परिवार ने अपने दिवंगत माता-पिता को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए समाजहित में एक महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इन शव फ्रीजरों से क्षेत्र के जरूरतमंद परिवारों को पार्थिव शरीर सुरक्षित रखने में सुविधा मिलेगी।इस अवसर पर दानदाता परिवार के सदस्य एवं मित्रजन लोकेश साहू, सतीश यादव, पवन यादव, अंशुल राजपूत सहित मोक्षधाम समिति के प्रदीप खंडेलवाल, राजेश आहूजा, संजू सोलंकी, दीपक साहू, मनोरंजन हलदार, पिंकी भाटिया, अजय खातरकर, श्याम ऐनिया आदि उपस्थित रहे।
मोक्षधाम समिति के सदस्य राजेश आहूजा ने साहू परिवार के इस पुनीत एवं सराहनीय सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया तथा कहा कि इस तरह के सेवा कार्य समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। मोक्ष धाम समिति के सदस्य संजू सोलंकी ने कहा कि दिवंगत माता-पिता की स्मृति में किया गया यह सेवा कार्य सच्ची श्रद्धांजलि के रूप में सदैव याद रखा जाएगा।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















