मध्यप्रदेश है प्राकृतिक सम्पदा, ऐतिहासिक धरोहर, धार्मिक आस्था एवं सांस्कृतिक विविधता से समृद्ध राज्य

इस ख़बर को शेयर करें

 

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद – मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर 1 नवंबर 2026 रविवार को मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद, विकासखंड बहोरीबंद द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम की कक्षाओं में 71वां मध्यप्रदेश स्थापना दिवस हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया।कार्यक्रम में विकासखंड समन्वयक अरविंद शाह ने विद्यार्थियों को मध्यप्रदेश के गौरवशाली इतिहास, स्थापना दिवस के महत्व, राज्य की सांस्कृतिक विरासत एवं विकास यात्रा के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश प्राकृतिक संपदा, ऐतिहासिक धरोहर, धार्मिक आस्था एवं सांस्कृतिक विविधता से समृद्ध राज्य है। प्रदेश के विकास में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है तथा सभी विद्यार्थियों को प्रदेश के विकास में सक्रिय सहभागिता निभानी चाहिए।इस अवसर पर परामर्शदाता रामसिंह पटेल, अवधेश बैरागी, विनोद सिंह, उमा अवस्थी एवं मुकेश सिंह ने मध्यप्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों, प्रसिद्ध मंदिरों, पवित्र नदियों, ऐतिहासिक धरोहरों तथा विकसित मध्यप्रदेश की परिकल्पना पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रदेश की विशेषताओं एवं उपलब्धियों से परिचित कराते हुए अपनी संस्कृति और विरासत पर गर्व करने का संदेश दिया।कार्यक्रम के अंतर्गत छात्र-छात्राओं द्वारा भाषण एवं पोस्टर के माध्यम से मध्यप्रदेश के इतिहास, पर्यटन, संस्कृति एवं विकास से संबंधित विचारों की प्रभावशाली प्रस्तुति दी गई।
इसमें वंदना लोधी, निराशा विश्वकर्मा, कविता रजक, आरती लोधी, रिंकी चौधरी, काजल, दिव्येंदु यादव, वीरेंद्र परस्ते, दिनेश ठाकुर, मोहित असाटी सहित अन्य छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें