मातारानी को चढ़ाई चुनरी ,विश्व कल्याण की कामना, शारदेय नवरात्र की पंचमी पर हुए विविध आयोजन

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद :शारदेय नवरात्र का पावन पर्व चल रहा है।भक्त मातारानी की भक्ति मैं लीन है।सुबह से लेकर देर रात तक देवी मंदिरों से लेकर पंडालों तक भक्तिमय माहौल बना हुआ है।शारदेय नवरात्र की पंचमी पर गुरुवार को देर शाम स्लीमनाबाद के नगर महारानी शिवशक्ति दुर्गोत्सव समिति के द्वारा चुनरी यात्रा निकाली।भक्तगण प्रतिमा स्थल से 101 मीटर की चुनरी यात्रा मातारानी की जयघोष करते हुए प्रारंभ की।बैंड बाजा की धुन पर चुनरी यात्रा मैं शामिल भक्तों के द्वारा देवी गीत मातारानी की जयकारे लगाते हुए नगर भ्रमण की।नगर मैं स्थापित सभी देवी मंदिरों से होते हुए नगर महारानी स्थल पहुँची।जहां शक्ति की उपासना की विधि विधान से पूजा अर्चना कर 101 मीटर चुनरी मातारानी को अर्पित की गई।चुनरी अर्पित कर विश्व कल्याण की कामना की गई।वही ग्राम खम्हरिया मैं 51 मीटर चुनरी यात्रा निकाली गई जो मातारानी को अर्पित की गई।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















