अन्न ही है जीवन,भोजन हमारी सबसे बुनियादी आवश्यकता

सुग्रीव यादव स्लीमनाबाद – विश्व खाद्य दिवस के अवसर पर शुक्रवार को स्लीमनाबाद स्थित ग्रेस मिशन इंग्लिश मीडियम स्कूल मे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया!
जहाँ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चिकित्सा अधिकारी डॉ शिवम दुबे नें कहा कि हर साल 16 अक्टूबर का दिन पूरी दुनिया में संयुक्त राष्ट्र के खाद्य एवं कृषि संगठन की स्थापना के उपलक्ष्य में विश्व खाद्य दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य दुनिया भर में बढ़ती भूख, कुपोषण और खाद्य सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करना है। भोजन हमारी सबसे बुनियादी आवश्यकता है। जैसा कि कहा जाता है—”अन्न ही जीवन है।” लेकिन यह बेहद दुखद और चिंता का विषय है कि आज भी हमारी इस खूबसूरत दुनिया में लाखों लोग हर रात भूखे पेट सोने को मजबूर हैं। एक तरफ हम हैं जो शादियों और पार्टियों में जरूरत से ज्यादा खाना थाली में छोड़ देते हैं और उसे कचरे में फेंक देते हैं, वहीं दूसरी तरफ कई मासूम बच्चों को एक वक्त की रोटी भी नसीब नहीं होती। भोजन को बर्बाद करना सिर्फ एक बर्बादी नहीं है, बल्कि यह उन संसाधनों (जैसे पानी, मेहनत और ऊर्जा) का भी अपमान है जिनसे वह भोजन हमारी थाली तक पहुँचता है।
हम सभी एक छोटा सा संकल्प लेकर बहुत बड़ा बदलाव ला सकते हैं!अपनी थाली में उतना ही भोजन लें, जितनी भूख हो—”उतना ही लें थाली में, व्यर्थ न जाए नाली में।” बचे हुए भोजन को फेंकने के बजाय किसी जरूरतमंद तक पहुँचाएं।घर के आसपास और स्कूल में पेड़-पौधे और सब्जियां उगाएं तथा खेती को बढ़ावा दें।साथ ही बच्चों को जंक फूड जैसे पैकेट वाले चिप्स बिस्किट मैगी कुरकुरे का सेवन करना चाहिए!
विद्यार्थियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण –
विश्व खाद्य दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम के साथ स्वास्थ्य विभाग के द्वारा 700 विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया!जहाँ विद्यार्थियों को स्वास्थ्य परीक्षण उपरांत दवाईयों का भी वितरण किया गया!इस दौरान प्राचार्य राबिन, योगेश दुबे, श्वेता दुबे, गुरु ठाकुर सहित स्कूल स्टॉप व विद्यार्थियों की उपस्थिति रही!
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















