प्रेमी के साथ OYO होटल गई युवती की संदिग्ध मौत,प्रेमी फरार

हैदराबाद / एस.आर. नगर। हैदराबाद के एस.आर. नगर स्थित गोकुल प्राइड होटल से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। होटल के एक कमरे में एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलते ही युवती के साथ होटल में ठहरा युवक मौके से फरार हो गया।बताया जा रहा है कि युवती अपने प्रेमी के साथ होटल में आई थी। युवक बॉडीबिल्डर बताया जा रहा है। होटल स्टाफ को जब कमरे में युवती अचेत अवस्था में मिली तो तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।सूचना पर एस.आर. नगर पुलिस और जिले के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गांधी अस्पताल भेज दिया है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा है। मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। फरार प्रेमी की तलाश के लिए पुलिस ने टीमें गठित कर दी हैं और होटल के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।मामले में आगे की जांच जारी है।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















