सिहोरा में स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह स्टेडियम में,जगह जगह होगा ध्वजारोहण

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर/सिहोरा-स्वतंत्रता दिवस समारोह आज नगर में हर्षोल्लास एवं गरिमा के साथ मनाया जाएगा तथा इस अवसर पर जगह जगह ध्वाजारोहण भी किया जायेगा। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर नगर की समस्त शासकीय भवनों को आकर्षक विद्युत साज सज्जा के साथ सजाया गया है। इसी तरह भारत सरकार के हर घर तिरंगा अभियान के तहत भी लोग अपने घर प्रतिष्ठान में राष्ट्रीय ध्वज लगाकर देश के प्रति अपने प्रेम और सम्मान को प्रदर्शित कर रहे हैं।स्वतंत्रता दिवस पर जनपद पंचायत सिहोरा में जनपद अध्यक्ष रश्मि मनेन्द्र अग्निहोत्री,नगर पालिका में अध्यक्ष संध्या दिलीप दुबे,शासकीय श्याम सुंदर अग्रवाल स्नातकोत्तर महाविद्यालय में जन भागीदारी समिति अध्यक्ष राजा मोर, सरस्वती विद्यालय में अनुपम सराफ,शा.हाई गुनहरु में प्राचार्य रमा शर्मा,सीएम राइस विद्यालय में सेवा निवृत्त प्राचार्य निर्मल जैन के मुख्य आतिथ्य तथा प्राचार्य अशोक उपाध्याय की अध्यक्षता में ध्वाजारोहण किया जायेगा। इसके अलावा तहसील कार्यालय में अनुविभागीय अधिकारी ज्योती परस्ते,विधायक कार्यालय,वन परिक्षेत्र सिहोरा,उप पंजीयक कार्यालय,कृषि विभाग कार्यालय,पुलिस थाना सिहोरा,एंव खितौला,आजाद चौक,थाने के सामने जय स्तंभ के अलावा सिहोरा खितौला की समस्त शासकीय,अशासकीय शैक्षणिक संस्थाओं,कार्यालयों में स्वतंत्रता दिवस पर बच्चों द्वारा देश भक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जायेंगे।

मुख्य समारोह स्टेडियम में

प्राप्त जानकारी के अनुसार स्वतंत्रता दिवस समारोह का मुख्य आयोजन स्वर्गीय अरूणाभ घोष मेमोरियल स्टेडियम मैं प्रातः9 बजे से रश्मि मनेन्द्र अग्निहोत्री जनपद अध्यक्ष के मुख्यातिथ्य, संतोष बरकडे विधायक सिहोरा की अध्यक्षता एंव संध्या दिलीप दुबे नगर पालिका अध्यक्ष के विशिष्ट आतिथ्य एंव नगर पालिका उपाध्यक्ष शारदा तिवारी, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष दिलीप पटेल की उपस्थिति में आयोजित किया गया है।जिसमें ध्वजारोहण के साथ रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम स्कुलों के बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए जायेंगे।

एक शाम शहीदों के नाम आज

वहीँ 80 वे स्वतंत्रता दिवस पर कराओके ग्रुप द्वारा  शाम 7 बजे से सांदीपनि पंडित विष्णु दत्त शासकीय उत्कृष्ट उ मा विद्यालय में एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जिसमें सभी से पहुंचने की अपील की गई है।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें