सिहोरा में 70 बोरी यूरिया और 20 बोरी डीएपी जप्त

जबलपुर:अवैध रूप से पिकअप वाहन में परिवहन कर ले जायी जा रही 70 बोरी यूरिया और 20 बोरी डीएपी जप्त करते हुए सहकारी विपणन समीति सिहोरा के लिपिक एवं पटेल कृषि केन्द्र खलरी महगवां के प्रोपराइटर के विरूद्ध प्रकरण दर्ज करते हुए कार्यवाही की गई है।
यह है मामला
पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक थाना सिहोरा में दिनंाक 11-8-26 की रात जयपाल सिंह राठौर उम्र 62 वषर् वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी सिहोरा ने लिखित जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जिसमें लेख है कि दिनंाक 10-8-26 को प्राप्त सूचना के आधार पर थाना सिहोरा जबलपुर में वाहन क्रमंाक एमपी 20 जीए 5016 जिसमें 70 बोरी यूरिया एवं 20 बोरी डीएपी उवर्रक अवैध रूप से परिवहन करते पाई गयी है। सहकारी विपणन समीति सिहोरा में लिपिक के पद पर कायर्रत सिद्धांत तिवारी एवं पटेल कृषि केन्द्र खलरी महगवां के प्रोपराइटर नितेन्द्र पटैल द्वारा अवैध उवर्रक परिवहन करते हुये आवश्यक वस्तु अधिनियम का उल्लंघन किया गया है ।प्रतिवेदन अवलोकन पर आरोपी सहकारी विपरण समीति सिहोरा लिपिक के सिद्धांत तिवारी पिता जगनारायण तिवारी व ग्राम खलरी पटेल कृषि केन्द्र मझगवा के नितेन्द्र पटेल पिता लक्ष्मण पटेल खलरी सिहोरा के विरूद्ध धारा 3, 7 ई.सी. एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















