नान वेज ओवन में पकाया जा रहा था वेज पिज्जा,परीक्षण हेतु लिये गये नमूने

इस ख़बर को शेयर करें

जबलपुर,मिलावटी एवं दूषित खाद्य सामग्री के विक्रय पर सख्ती से रोक लगाने कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह के निर्देशानुसार चलाये जा रहे अभियान के तहत नगर निगम मजिस्ट्रेट एवं नगर निगम टीम के साथ खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने आज मंगलवार को रसल चौक स्थित डोमिनोस पिज्जा रेस्टोरेंट का औचक निरीक्षण किया।खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमित गुप्ता ने जानकारी देते हुये बताया कि निरीक्षण के दौरान इस प्रतिष्ठान के स्टोर मैनेजर की उपस्थिति में किचन और स्टोर जांच की गई और खाद्य लाइसेंस देखा गया।खाद्य सुरक्षा अधिकारी के मुताबिक डोमिनोस पिज्जा रेस्टोरेंट में बेकिंग करने हेतु दो खंड पाए जिस पर एक में वेज दूसरे में नॉनवेज लिखा हुआ था, लेकिन मौके पर नॉनवेज वाले ओवन में वेज पिज्जा को बेक करते हुए पाया गया। उन्होंने बताया कि प्रतिष्ठान से बेक स्प्रिंकलर एवं चीज का नमूना संग्रहित कर परीक्षण हेतु राज्य खाद्य प्रयोगशाला भोपाल भेजा जा रहा है।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें