50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पीडब्ल्यूडी विभाग का मुख्य अभियंता गिरफ्तार 

इस ख़बर को शेयर करें

रीवा । लोकायुक्त पुलिस ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लोक निर्माण विभाग के प्रभारी मुख्य अभियंता को ₹50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। कार्रवाई 11 अगस्त 26 को सिविल लाइन स्थित अटल पार्क के सामने आरोपी के शासकीय आवास पर की गई। शिकायतकर्ता सोनू सिंह सतना की एक टेस्टिंग लैब में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। उनकी फर्म लोक निर्माण विभाग के निर्माण कार्यों की गुणवत्ता परीक्षण का काम करती है। आरोप है कि रीवा लोक निर्माण विभाग संभाग में काम दिलाने के एवज में प्रभारी मुख्य अभियंता कैलाश कुमार लच्छे द्वारा हर महीने ₹1 लाख रिश्वत की मांग की जा रही थी।इस तरह की शिकायत शिकायतकर्ता द्वारा 4 अगस्त को  दर्ज कराई थी। सत्यापन के दौरान भी आरोपी द्वारा अपने कथित सहयोगी धर्मवीर भारती की मदद से ₹50 हजार की राशि ली गई थी। इसके बाद लोकायुक्त पुलिस ने आज ट्रैप की कार्रवाई करते हुए कैलाश कुमार लच्छे को शिकायतकर्ता से ₹50 हजार लेते हुए पकड़ लिया।आरोपी कैलाश कुमार लच्छे वर्तमान में प्रभारी मुख्य अभियंता, लोक निर्माण विभाग संभाग रीवा के पद पर पदस्थ हैं और उनका मूल पद कार्यपालन यंत्री, लोक निर्माण विभाग जिला रीवा बताया गया है।लोकायुक्त पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधन 2018) की धारा 7 के तहत मामला दर्ज किया है।वहीं ट्रैप टीम में उप पुलिस अधीक्षक प्रवीण सिंह परिहार, निरीक्षक संदीप सिंह भदौरिया सहित लोकायुक्त कार्यालय रीवा की टीम शामिल रही।

इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें। 

Click Here >> Donate Now

इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।

इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।


इस ख़बर को शेयर करें