भारतीय व्यापारी महोत्सव-2026 में शामिल होगा नर्मदापुरम संभाग का 35 सदस्यीय व्यापारी प्रतिनिधिमंडल
राजेश मदान बैतूल। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) एवं इंडिया ट्रेड प्रमोशन ऑर्गेनाइजेशन (ITPO) के संयुक्त तत्वावधान में 12 से 15 अगस्त 2026 तक भारत मंडपम, प्रगति मैदान, नई दिल्ली में आयोजित होने जा रहे भारतीय व्यापारी महोत्सव-2026 को देश के सर्वोच्च नेतृत्व का विशेष समर्थन प्राप्त हुआ है।माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु एवं माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस राष्ट्रीय आयोजन के लिए अपने आधिकारिक शुभकामना संदेश प्रेषित किए हैं। महोत्सव का उद्देश्य भारतीय व्यापार, एमएसएमई, स्टार्टअप, स्वदेशी उद्योग तथा ‘वोकल फॉर लोकल’, ‘मेक इन इंडिया’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ के संकल्प को मजबूत करना है।
अमित शाह करेंगे उद्घाटन, पीयूष गोयल एवं प्रवीण खंडेलवाल की रहेगी प्रमुख भूमिका
भारतीय व्यापारी महोत्सव-2026 का भव्य उद्घाटन केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के मुख्य आतिथ्य में होगा। इस अवसर पर केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल तथा दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहेंगी।महोत्सव का नेतृत्व एवं संचालन CAIT के राष्ट्रीय महामंत्री एवं सांसद प्रवीण खंडेलवाल करेंगे। वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं CAIT राष्ट्रीय महिला विंग की मुख्य संरक्षक श्रीमती स्मृति ईरानी भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति एवं प्रेरक संदेश से आयोजन को विशेष ऊंचाई प्रदान करेंगी तथा महिला उद्यमिता को प्रोत्साहित करेंगी।
देशभर के व्यापार, उद्योग एवं उद्यमिता का ऐतिहासिक राष्ट्रीय मंच
CAIT मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र जैन, संयुक्त अध्यक्ष गोविंद दास असाटी एवं महामंत्री योगी खंडेलवाल ने बताया कि भारतीय व्यापारी महोत्सव देशभर के व्यापारियों, उद्योगपतियों, स्टार्टअप, एमएसएमई, महिला उद्यमियों एवं व्यापारिक संगठनों के लिए एक ऐतिहासिक अवसर है।महोत्सव में देश के विभिन्न राज्यों के व्यापारी एवं उद्यमी अपने उत्पादों और उद्योगों का प्रदर्शन करेंगे, जिससे स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचाने का अवसर मिलेगा।इस आयोजन में देश के लगभग 30 राज्यों तथा 40 से अधिक देशों के प्रतिनिधि, व्यापारी एवं खरीदार शामिल होंगे। इसके साथ ही विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री, सांसद, विधायक तथा व्यापार जगत की अनेक प्रतिष्ठित हस्तियां भी सहभागिता करेंगी।
नर्मदापुराम से जाएगा 35 सदस्यीय व्यापारी प्रतिनिधिमंडल
CAIT नर्मदापुरम संभाग के अध्यक्ष मनजीत सिंघ साहनी ने बताया कि नर्मदापुरम संभाग से लगभग 35 व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल भारतीय व्यापारी महोत्सव-2026 में भाग लेने के लिए नई दिल्ली जाएगा। यह प्रतिनिधिमंडल CAIT के महामंत्री योगी खंडेलवाल जी के नेतृत्व में महोत्सव में सहभागिता करेगा।प्रतिनिधिमंडल द्वारा आधुनिक व्यापार प्रणाली, डिजिटल तकनीक, ई-कॉमर्स, नेटवर्किंग, नए व्यावसायिक अवसरों, व्यापार विस्तार एवं राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय बाजार की संभावनाओं का अध्ययन किया जाएगा। इससे बैतूल के व्यापार एवं उद्योग को नई दिशा देने तथा स्थानीय व्यापारियों को आधुनिक व्यापार पद्धतियों से जोड़ने में मदद मिलेगी।उन्होंने बताया कि प्रतिनिधिमंडल में CAIT सहित विभिन्न व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारी एवं प्रमुख व्यापारी शामिल रहेंगे।
CAIT महिला विंग की महिला उद्यमी भी करेंगी राष्ट्रीय मंच पर प्रतिनिधित्व
भारतीय व्यापारी महोत्सव में CAIT महिला विंग की महिला उद्यमियों को भी राष्ट्रीय मंच पर अपने व्यवसाय, उत्पाद एवं उद्यमिता का प्रदर्शन करने का अवसर मिलेगा। इससे महिला व्यापारियों को नए संपर्क, बाजार एवं व्यापार विस्तार की संभावनाएं प्राप्त होंगी।
व्यापार विस्तार और नई संभावनाओं का सुनहरा अवसर
CAIT नर्मदापुरम संभाग अध्यक्ष मनजीत सिंघ साहनी ने बैतूल सहित मध्यप्रदेश के सभी व्यापारियों, उद्योगपतियों, महिला उद्यमियों एवं युवा व्यवसायियों से इस ऐतिहासिक आयोजन में अधिक से अधिक सहभागिता करने का आग्रह किया।उन्होंने कहा कि भारतीय व्यापारी महोत्सव-2026 केवल एक प्रदर्शनी नहीं, बल्कि भारतीय व्यापार की शक्ति, क्षमता और संभावनाओं को राष्ट्रीय एवं वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करने का महत्वपूर्ण अवसर है। यह आयोजन व्यापारियों को नई तकनीक, नए बाजार, नए संपर्क एवं नए व्यावसायिक अवसरों से जोड़ते हुए विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूत करने में मील का पत्थर साबित होगा।
इंडिया पोल खोल को आर्थिक सहायता
प्रदान करने हेतु इस QR कोड को किसी भी UPI ऐप्प से स्कैन करें। अथवा "Donate Now" पर टच/क्लिक करें।
Click Here >>
Donate Now
इंडिया पोल खोल के YouTube Channel को Subscribe करने के लिए इस YouTube आइकन पर टच/Click करें।
इंडिया पोल खोल के WhatsApp Channel को फॉलो करने के लिए इस WhatsApp आइकन पर टच/Click करें।















